फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The MLA started the cleaning campaign by sweeping

Rewari News: विधायक ने झाड़ू लगाकर शुरू कराया सफाई अभियान

Sun, 24 Nov 2024 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 24 Nov 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
The MLA started the cleaning campaign by sweeping
फोटो : 11रेवाड़ी। झाडू लेकर सड़क पर सफाई करते विधायक व अन्य संगठन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के नेतृत्व में शनिवार को मेगा स्वच्छता अभियान की शुरुआत सर्कुलर रोड से की गई। विधायक ने खुद झाड़ू लेकर सफाई की। उनके साथ कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के अलावा चार टीमों ने सर्कुलर रोड की सफाई की।

रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के साथ विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने ‘आई लव रेवाड़ी’ की थीम पर सफाई कर कचरा एकत्रित किया और उसे रेहड़ियों में डालकर डंपिंग स्थल पर पहुंचाया। विधायक ने आमजन से शहर को स्वच्छ रखने की अपील की। विधायक ने शौचालयों की सफाई, नालों की सफाई, अतिक्रमण हटाने का निर्देश अधिकारियों को दिया। विधायक ने राव तुलाराम पार्क में पहुंचकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। विधायक ने कहा कि रेवाड़ी पर जो गंदगी का टैग लगा हुआ है, उसे समाप्त करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज से शहर के सर्कुलर रोड से मेगा सफाई अभियान का शुभारंभ किया गया है। यह सफाई अभियान हर माह के अंतिम रविवार को अलग-अलग स्थानों पर चलाया जाएगा। विधायक ने कहा कि स्वच्छता चाहने वालों को खुद अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा। इसलिए शहर के विभिन्न संगठनों तथा उन्होंने स्वयं सड़क पर उतरकर झाडू थामी है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेवारी का एहसास हो।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली, नगर परिषद चेयरमैन पूनम यादव, नप ईओ संदीप मलिक, सीएसआई सुधीर कुमार, समाजसेवी रिपुदमन गुप्ता, ब्रहमप्रकाश भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed