फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The miscreant entered the house with the intention of stealing, stabbed father and daughter

Rewari News: चोरी की नीयत से घर में घुसा बदमाश, पिता-पुत्री को चाकू मारा

Fri, 15 Mar 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 15 Mar 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
The miscreant entered the house with the intention of stealing, stabbed father and daughter
रेवाड़ी। सपना
कोसली। गांव हांसावास में रात में चोरी के इरादे से छत के रास्ते घर में एक बदमाश घुस गया। विरोध करने पर पिता-पुत्री पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चीख पुकार पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। अपने को घिरता देख वॉशरूम में जाकर गर्दन पर भी चाकू मार लिया। तीनों घायलों का इलाज गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

घायल हांसावास गांव निवासी फतेह सिंह (55) सेना से सेवानिवृत्त हैं। घर में पति-पत्नी के अलावा बेटी सपना (25) भी थी। आरोपी गांव गुरावड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना के वक्त सभी लोग सो रहे थे। घटना की जानकारी पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। इसके बाद दरवाजे को खोलकर आरोपी को पकड़ा गया। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में फतेह सिंह की पत्नी सुदेश ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 1 बजे अचानक कुछ शोर सुनाई दिया। इस पर फतेह सिंह बाहर निकले तो देखा कि एक शख्स चोरी के इरादे से घर में घुसा हुआ था। उसने फतेह सिंह को देखते ही चाकू से हमला कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर सुदेश और सपना भी बाहर आईं। सपना ने पिता को बचाना चाहा तो आरोपी ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव में सुदेश को भी मामूली चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुदेश ने बताया कि आरोपी घर में छत के रास्ते घुसा था। घर के अंदर से गेट पर ताला बंद था। सबसे पहले उसने उसी ताले को तोड़ा और फिर गेट के ऊपर लगी ग्रिल को तोड़ दिया। इसी शोर-शराबे की आवाज सुनकर फतेहसिंह की नींद खुल गई थी। गांव हांसावास के सरपंच धर्मेंद्र ने बताया कि फतेहसिंह के सिर, सीना, पीठ और गर्दन पर गहरी चोट है। वहीं बेटी के चेहरे और हाथ पर चोट लगी है।


वर्जन

पुलिस को सूचना मिली थी की रात में घर में घुसकर एक बदमाश ने चाकू से हमला कर दिया है। मौके पर पहुंचे तो हमलावर ने अपनी गर्दन पर भी चाकू मार लिया था। फिलहाल तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।-जय सिंह, डीएसपी, कोसली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed