फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The market remained open even after the order of DMC

Rewari News: डीएमसी के आदेश के बाद भी खुला रहा बाजार

Mon, 16 Jan 2023 04:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
The market remained open even after the order of DMC
रेवाड़ी। शहर में संडे बाजार बंद करने के डीएमसी के आदेश के बाद भी रविवार को लगे बाजार खुला रहा। इस दौरान ग्राहकों की भीड़ भी लगी रही। वहीं नगर परिषद के कर्मचारियों के निरीक्षण के कारण पूरे दिन सड़क पर तख्त, रेहड़ी व फड़ दिखाई नहीं दिए। कुछ दुकानदारों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन पुलिस बल साथ होने से वह कुछ देर बाद शांत हो गए।
विज्ञापन

डीएमसी सुभिता ढाका ने 10 जनवरी को रेस्ट हाउस में सभी बाजारों के एसोसिएशन प्रधानों के साथ बैठक की थी। इसमें डीएमसी की ओर से रविवार को संडे बाजार नहीं लगाने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद संडे बाजार लगाने के लिए नगर परिषद की ओर से शनिवार को मुनादी करके ब्रह्मगढ़ के सामने ब्रॉस मार्केट में खाली मैदान में संडे बाजार लगाने के आदेश दिए थे, लेकिन यह आदेश पूरी तरह विफल हो गए और संडे बाजार लगाने वाले लोग नगर परिषद द्वारा तय की गई जगह पर पहुंचे ही नहीं और बाजारों में ही सेल करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed