{"_id":"6ae4e3d94f9db167c20c4e2b","slug":"the-issues-of-filth-encroachment-and-parking-must-be-resolved-rewari-news-c-198-1-rew1001-248043-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गंदगी, अतिक्रमण और पार्किंग समस्या का समाधान हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गंदगी, अतिक्रमण और पार्किंग समस्या का समाधान हो
Sat, 31 Oct 2026 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद कार्यक्रम में चर्चा करते गणमान्य। संवाद
रेवाड़ी। अमर उजाला की तरफ से हरिओम अग्रसेन परिसर में शुक्रवार को आयोजित संवाद में शहर की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें शामिल शहर के लोगों ने गंदगी, अतिक्रमण, पार्किंग की कमी, जाम, जलभराव और बेसहारा पशुओं की समस्या पर रोष जताया गया।
लोक जन सेवा मंच के प्रधान रमेश मुद्गल ने कहा कि शहर में इन दिनों सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। बारिश के बाद जलभराव की स्थिति बनी है। शहर में सफाई कर्मचारियों की संख्या कम होने से सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। प्रशासन को जल्द सफाई कर्मचारियों की भर्ती करनी चाहिए, ताकि नियमित रूप से सफाई हो सके।
उन्होंने कहा कि शहर में पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने से मुख्य बाजारों और अन्य व्यस्त मार्गों पर जाम लगता है। अतिक्रमण के कारण भी आवागमन बाधित होता है। प्रशासन को पार्किंग की व्यवस्था करनी चाहिए। अतिक्रमण हटाया जाना चाहिए। बेसहारा पशुओं के सड़कों पर घूमने से हादसों का खतरा बना रहता है। इनकी समस्या का भी स्थायी समाधान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
अन्य वक्ताओं ने शौचालयों की खराब हालत पर चिंता जताई और चौक-चौराहों और मुख्य बाजारों में पर्याप्त डस्टबिन रखवाने की मांग नगर परिषद से की। साथ ही दुकानदारों से भी अपनी दुकानों में डस्टबिन रखने की अपील की, ताकि कचरा सड़कों पर न फैले। सदस्यों ने कहा कि कई बाजारों में सफाई कर्मचारी नियमित रूप से नहीं पहुंचते। प्रशासन को सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए व्यापक रणनीति बनानी चाहिए।
बैठक में नरेंद्र जोशी, हरिशंकर शास्त्री, श्योकरण मेहरा, दयाराम आर्य, महेंद्र सिंह भदौर, सुरेंद्र कुमार, एमपी शर्मा, श्रीराम, नरेंद्र जोशी, धर्मवीर आर्य, ईश्वर सिंह आर्य, रविंद्र, खुशीराम पटवारी और रामतीर्थ शास्त्री मौजूद रहे।