{"_id":"68b883da520fd7b12e01cb7b","slug":"the-idol-of-maa-durga-was-installed-in-baba-bishandas-temple-rewari-news-c-198-1-fth1001-225114-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बाबा बिशनदास मंदिर में हुई मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बाबा बिशनदास मंदिर में हुई मां दुर्गा की मूर्ति स्थापना
विज्ञापन
फोटो : 15रेवाड़ी। गांव निमोठ स्थित प्राचीन बाबा बिशनदास मंदिर से कलश यात्रा निकालती महिलाएं
रेवाड़ी। गांव निमोठ स्थित प्राचीन बाबा बिशनदास मंदिर परिसर में बुधवार को मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित की गई। यह स्थापना मनोज, सुपुत्र स्व. लख्मीचंद शर्मा द्वारा करवाई गई। इससे पूर्व भव्य कलश एवं शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं। पंडित नरेश शास्त्री, जीपी बाबा एवं सहयोगी पंडितों ने मंत्रोच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा व पूजा-अर्चना संपन्न कराई।
बाबा बिशनदास मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर सत्य नारायण सांभरिया ने बताया कि कलश यात्रा डीजे के साथ माता चौक, उप-स्वास्थ्य केंद्र, सीनियर सेकेंडरी स्कूल व अन्य मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर में पहुंची। इसके बाद मूर्ति स्थापना की गई।
गांव की सुख-समृद्धि व शांति के लिए स्थापित की गई इस मूर्ति स्थापना के उपरांत मंदिर प्रांगण में प्रसाद वितरण किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस मौके पर सरपंच रामस्वरूप शर्मा, मंदिर कमेटी के प्रधान रविन्द्र यादव (पूर्व सरपंच), मास्टर लाल सिंह यादव, रामनिवास शर्मा, शेर सिंह यादव, निर्मल सिंह यादव, ओमप्रकाश सोनी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।