फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The Health Department issued notices to 376 people after mosquito larvae were found.

Rewari News: मच्छर का लार्वा मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने 376 लोगों को भेजा नोटिस

Wed, 15 Jul 2026 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 15 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
The Health Department issued notices to 376 people after mosquito larvae were found.
लार्वा मिलने पर ग्रामीण को नोटिस देते स्वास्थ्य विभाग के कर्मी। स्रोत: विभाग
रेवाड़ी। मानसून सीजन में मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। जिले में अबतक डेंगू के तीन और मलेरिया के पांच मरीज मिले हैं। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। विभागीय टीमें घर-घर जाकर मच्छर के लार्वे की जांच करने के साथ लोगों को जागरूक कर रही है। मच्छर के लार्वे मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने अबतक 376 लोगों को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मच्छरजनित बीमारियों से से बचाव के लिए विशेष अभियान चला रहा है। जलभराव वाले क्षेत्रों में जांच के साथ-साथ मच्छरों के प्रजनन स्थलों को खत्म करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

डेंगू एवं मलेरिया के नोडल अधिकारी डॉ. जोगेंद्र तंवर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों और शहरी क्षेत्र में नगर परिषद को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखने, जलभराव खत्म करने और मच्छरों के प्रजनन स्थलों को नष्ट करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मच्छरों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने दवा का छिड़काव और फॉगिंग कराने के निर्देश दिए हैं। विशेष रूप से उन क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है, जहां बारिश के बाद पानी जमा हो रहा है। विभाग का कहना है कि मच्छरों को पनपने से रोकना ही डेंगू और मलेरिया की रोकथाम का सबसे प्रभावी तरीका है।
डॉ. जोगेंद्र ने बताया कि बारिश के मौसम में नमी और आर्द्रता बढ़ने से मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल वातावरण बन जाता है। ऐसे में लोगों को अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में पानी जमा नहीं होने देना चाहिए।
उन्होंने बताया कि पुराने टायर, गमले, बाल्टी, कूलर और अन्य बर्तनों में जमा पानी मच्छरों के पनपने का कारण बन सकता है। इसलिए लोगों को नियमित रूप से इनकी सफाई करनी चाहिए और पानी को ढककर रखना चाहिए।


लक्षण दिखने पर तुरंत कराएं जांच
डॉ. जोगेंद्र सिंह ने लोगों से अपील की कि वे मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाएं। घर से बाहर निकलते समय पूरे बाजू के कपड़े पहनें और शाम के समय मच्छरदानी या अन्य सुरक्षा उपायों का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को तेज बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, कमजोरी या अन्य लक्षण दिखाई दें तो इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed