फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The groom arrived with the bride by helicopter in village Chirahada.

Rewari News: गांव चिराहड़ा में हेलिकाॅप्टर से दुल्हन लेकर पहुंचा दूल्हा

Sat, 08 Feb 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 08 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The groom arrived with the bride by helicopter in village Chirahada.
फोटो : 19गांव चिराहड़ा में हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लेकर पहुंचा दूल्हा साथ में परिजन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बावल। गांव चिराहड़ा निवासी हिमांशु शादी के बाद दुल्हन को हेलिकाॅप्टर से लेकर पहुंचा। इस दौरान हेलिकाप्टर देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने मोबाइल फोन से फोटो भी खींचा।

चिराहड़ा निवासी हिमांशु की सगाई कुछ समय पहले भिवानी के नजदीक गांव तिगदाना निवासी परमजीत की पुत्री गरिमा के साथ तय हुई थी। हिमांशु के पिता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि लगभग 45 साल से उनके परिवार में बेटी का जन्म नहीं हुआ था। बेटियों को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने अपनी पुत्रवधू को ही बेटा समझा है। लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए दुल्हन को हेलिकॉप्टर से लाया गया है। उन्होंने बताया कि इससे लोगों में बेटियों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और उनका सम्मान बढ़ेगा। आधुनिक युग में बेटियां किसी से कम नहीं हैं। वहीं, गरिमा ने बताया कि हेलिकॉप्टर में बैठकर अच्छा अनुभव हुआ। हिमांशु ने बताया कि पिता की इच्छा पूरी होने पर उन्हें काफी खुशी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed