{"_id":"67e05d8e66cdcfb3930d454c","slug":"the-grill-that-fell-on-the-road-is-inviting-an-accident-rewari-news-c-198-1-rew1001-216874-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सड़क पर गिरी ग्रिल हादसे को दे रही दावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सड़क पर गिरी ग्रिल हादसे को दे रही दावत
Mon, 24 Mar 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 18 महाराणा प्रताप चौक मार्ग पर टूटी ग्रिल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। महाराणा प्रताप चौक-अनाज मंडी रोड पर टूट कर सड़क पर गिरी ग्रिल हादसे को दावत दे रही है। इसकी चपेट में आने से कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है।
वर्तमान में सर्कुलर रोड पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। इसके चलते लोग सभी वाहन चालक महाराणा प्रताप चौक -अनाज मंडी मार्ग से जा रहे हैं। किसान भी सरसों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को लेकर इसी रोड से अनाज मंडी जा रहे हैं। किसानों को फसल को बेचने के लिए गेट पास लेकर रोड पर ही खड़ा होना पड़ रहा है।
ऐसे में अधिक भीड़ होने के कारण दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। यदि समय रहते ग्रिल नहीं हटाई गई तो दुर्घटना हो सकती है।
राष्ट्रीय नवचेतना मंच के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र बैरियावास, विजय सोमाणी, परिवर्तन सोमाणी ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर टूट कर गिरी ग्रिल हटाई जाए ताकि किसी प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके। सड़क से ग्रिल हटाना जरूरी है।