फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The friend along with brother-in-law had killed the postman for slapping the mother

थप्पड़ के बदले हत्या: गौरव हत्याकांड में बड़ा खुलासा, दोस्त ने जीजा के साथ मिल उतारा था मौत के घाट

Fri, 22 Oct 2021 11:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Fri, 22 Oct 2021 11:53 AM IST
सार

हरियाणा के रेवाड़ी में हुए गौरव हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। दोस्त ने अपने जीजा और दोस्तों के साथ मिलकर पोस्टमैन गौरव की हत्या की थी।  

विज्ञापन
The friend along with brother-in-law had killed the postman for slapping the mother
पोस्टमैन गौरव की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दो दिन पहले पोस्टमैन गौरव (26) की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके दोस्त नीरज ने अपने जीजा और दो साथियों के साथ मिलकर की थी। हत्या की वजह गौरव द्वारा नीरज की मां को थप्पड़ मारना बताया जा रहा है। आरोपी नीरज के जीजा रविंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब मुख्य आरोपी और उसके दोनों दोस्तों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

 
19 अक्तूबर की रात शहर के यादव नगर में गांव कालूवास निवासी पोस्टमैन गौरव की चार गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। गौरव की हत्या के पीछे 6 माह पहले हुआ एक मामूली विवाद सामने आया है। पुलिस ने दो दिन में ही हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। 
विज्ञापन


मुंबई में पोस्टमैन गौरव कुछ दिन पहले ही अपने भाई की शादी में शामिल होने घर आया था। पुलिस के मुताबिक गौरव के पिता ने यादव नगर में भी मकान बनाया हुआ है, जिसकी वजह से उसका वहां पर आना-जाना लगा रहता था। इसी बीच उसकी दोस्ती यादव नगर में रहने वाले नीरज नामक शख्स से हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छह माह पहले सट्टा खेलने को लेकर हुए विवाद में नीरज व गौरव के बीच कहासुनी हो गई थी। इस दौरान बीचबचाव करने आई नीरज की मां को गौरव ने थप्पड़ जड़ दिया था। तभी से गौरव, नीरज के निशाने पर था।  

हत्या करने में जीजा और दोस्तों का लिया सहयोग
मां को थप्पड़ मारने से नाराज नीरज इस इंतजार में था कि गौरव कब अवकाश पर आता है। भाई की शादी में आने की जानकारी नीरज को मिल गई थी, तभी से उसने हत्या का प्लान तैयार कर लिया था। आरोपी नीरज ने अपने दो दोस्तों व जीजा रविंद्र को बुला लिया। 19 अक्तूबर की शाम को जब गौरव यादव नगर से पैदल घर जाने के लिए निकला तो आरोपियों ने चार गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी। 


वारदात में तीसरे आरोपी का नाम राजू सामने आया है। पुलिस ने अभी रविंद्र को ही गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी सहित तीनों फरार चल रहे हैं। आरोपी हत्या करने के लिए स्कूटी और बाइक पर सवार होकर आए थे। स्कूटी पर जीजा-साला और दूसरी बाइक पर नीरज के दोस्त थे। पुलिस ने स्कूटी को बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed