{"_id":"6a1b232cdeb42f6731044984","slug":"the-first-phase-of-the-census-is-complete-rewari-news-c-198-1-rew1001-239351-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जनगणना के पहले फेज का कार्य हुआ पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जनगणना के पहले फेज का कार्य हुआ पूरा
Sat, 30 May 2026 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 30 May 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जनगणना के पहले फेज के कार्य 100 फीसदी पूरा कर लिया गया है। जिले को जनगणना के लिए 1954 ब्लॉकों में बांटा गया था। इन सभी ब्लॉकों में जनगणना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
डीसी अभिषेक मीणा ने जिला के समस्त नागरिकों का भी इस कार्य में सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। इसी के आधार पर देश के विकास की नीतियां और संसाधनों का वितरण तय होता है।
स्व-गणना के चरण के बाद प्रगणकों द्वारा अब घर-घर जाकर गणना का कार्य किया गया जो समय रहते पूरा कर लिया गया। उन्होंने कहा कि इस कार्य को करने में जिला के प्रत्येक परिवार ने पूरा सहयोग दिया। सभी नागरिकों को इस लिए प्रशासन धन्यवाद करता है।
विज्ञापन
डीसी ने बताया कि जनगणना 2027 से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए आमजन राष्ट्रीय टोल-फ्री हेल्पलाइन 1855 पर सम्पर्क कर सकते हैं। इस टोल फ्री हेल्पलाईन के माध्यम से अपने गृह पंजीकरण और आवास जनगणना कार्यों से संबंधित किसी भी प्रश्न का उत्तर अपनी भाषा में प्राप्त कर सकते हैं।