फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The festive season brought back the vibrant colours to the markets, bringing smiles to the faces of traders.

Rewari News: त्योहारी सीजन में बाजारों में लौटी रंगत, व्यापारियों के चेहरे खिले

Thu, 25 Sep 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 25 Sep 2025 11:48 PM IST
सार

रेवाड़ी में त्योहार सीजन के शुरू होते ही कपड़ों की दुकानों पर भीड़ और मांग में अभूतपूर्व बढ़ोतरी देखी जा रही है। दुकानदारों का कहना है कि बिक्री पिछले वर्षों से बेहतर होने की उम्मीद है। बाजार में रौनक लौटने से व्यापारियों में उत्साह है।

विज्ञापन
The festive season brought back the vibrant colours to the markets, bringing smiles to the faces of traders.
फोटो : 4भाड़ावास मार्ग पर स्थित कपड़े की दुकान से साड़ी की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद

विस्तार

रेवाड़ी। त्योहार का सीजन शुरू होते ही बाजारों में रौनक लौट आई है। इससे दुकानदारों के चेहरे खिल गए हैं। इन दिनों साड़ियों, लहंगे, सूट, गिफ्ट पैक और साज सज्जा के सामानों की मांग बढ़ी है। दुकानदारों का मानना है कि पिछले वर्षों की अपेक्षा इस बार बेहतर बिक्री होगी।
विज्ञापन

जीएसटी के नए स्लैब लागू होने से बाजार में मंदी खत्म होने की उम्मीद है। वर्तमान में सबसे ज्यादा भीड़ कपड़ों की दुकानों पर देखी जा रही है। दुकानदार पहले से ही ग्राहकों की जरूरत और ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए नया माल मंगवा रहे हैं।
विज्ञापन

छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े शोरूम तक में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ऑफर और छूट दिए जा रहे हैं। कपड़े के दुकानदार महावीर, सन्नी यादव, सुरेंद्र सैनी का कहना है कि इस बार डिजाइनर और रंग-बिरंगे कपड़ों की डिमांड सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं साड़ियां, लहंगे और सूट खरीद रही हैं। गिफ्ट पैकिंग और डेकोरेशन आइटम्स की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। दुकानदारों का कहना है कि लोगों के खरीदारी को लेकर उत्साह दिख रहा है।


-

आने वाले दिनों में कारोबार में आएगी तेजी

कपड़ा व्यापारियों का कहना है कि ग्राहकों का रुझान सिल्क, जॉर्जेट और कॉटन मिक्स फैब्रिक की तरफ है। वहीं, कुर्ता-पैजामा और वेस्टर्न आउटफिट युवाओं के आकर्षण का केंद्र बने हैं। लोग इस समय नए कपड़े खरीदना शुभ मानते हैं। यही कारण है कि इन दिनों मांग में तेजी आई है। नवरात्र में साड़ियों की अधिक खरीद हो रही है। ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कपड़ा बाजार की रौनक से साफ है कि आने वाले दिनों में कारोबार में और तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed