फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The district stood sixth in the state with 89.06 percent result in class 12th

Rewari News: 12वीं कक्षा में 89.06 प्रतिशत परिणाम के साथ प्रदेश में छठे स्थान पर रहा जिला

Wed, 14 May 2025 12:08 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 14 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
The district stood sixth in the state with 89.06 percent result in class 12th
फोटो : 36परीक्षा परिणाम आने पर खुशी से झूमते ज्योति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी। स
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। इस बार 12वीं कक्षा में रेवाड़ी पूरे प्रदेश में 89.06 प्रतिशत परिणाम लाकर छठे स्थान पर रहा। पिछले वर्ष जिला 10वें स्थान पर था।
इस वर्ष 12वीं कक्षा में 6975 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था। इनमें 6212 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। 602 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। 161 विद्यार्थी फेल हुए हैं। बीते वर्षों की बात करें तो वर्ष 2014-15 में रेवाड़ी को 14वां स्थान मिला था।
विज्ञापन

2015-16 में जिला चौथे नंबर पर था जबकि 2016-17 में बेहतर परिणाम के साथ पहले पायदान पर आ गया था। लगातार 3 वर्ष तक 2017, 2018 व 2019 में जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2020 में कोरोना संक्रमण के चलते कुछ विषयों के ही पेपर हुए थे और उसी आधार पर परिणाम घोषित किया गया था। इसमें यह रैंक गिरकर फिर 9 वे स्थान पर आ गई थी। वर्ष 2021 में कोरोना संक्रमण की वजह से कुछ ही विषयों के पेपर हुए थे और उसी के आधार पर रिजल्ट जारी हुआ था और उसमें सभी विद्यार्थियों को पास घोषित किया गया था।
वर्ष 2022 में जिला दूसरे नंबर पर रहा जबकि वर्ष 2023 में टॉप पर पहुंच गया था। 2024 में 12वीं के परिणाम में जिला 10वें स्थान पर रहा। इस बार परिणाम सुधरा है और रेवाड़ी ने छठा स्थान प्राप्त किया है। परिणाम सुधरने पर शिक्षा विभाग अधिकारियों ने खुशी जाहिर की है।


-
वर्ष 2017 से अबतक का 12वीं कक्षा का परिणाम
वर्ष --प्रतिशत प्रदेश में जिले का स्थान
2025--89.06 छठवां
2024--87.85- -दसवां
2023--88.10- -पहला
2022--90.30- -दूसरा
2021-100- -कोई रैंकिंग नहीं
2020--82.78- -नौवें
2019--80.88- -पहला
2018--72.43- -पहला
2017--74.46- -पहला

--
12वीं के परीक्षा परिणाम में इस बार काफी सुधार हुआ है। इसका श्रेय अध्यापकों को जाता है। अगले वर्ष रिकॉर्ड में और सुधार लाया जाएगा। इसके लिए अभी से मेहनत शुरू कर दी है।-सुभाष चंद्र, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed