फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The Department of Women and Child Development organized a nutrition awareness camp.

Rewari News: महिला एवं बाल विकास विभाग ने लगाया पोषण जागरूकता शिविर

Sat, 19 Sep 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 19 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
The Department of Women and Child Development organized a nutrition awareness camp.
पोषण जागरूकता शिविर में भाग लेतीं महिलाएं। स्रोत : ​विभाग
कोसली। गांव कृष्ण नगर की आंगनबाड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से चलाए जा रहे 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें महिलाओं को पौष्टिक आहार तैयार करने, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और साफ-सफाई के संबंध में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

विभाग की सुपरवाइजर पिंकी शर्मा ने कहा कि भोजन तैयार करने से पहले सब्जियों, आटे और अन्य सामग्री की जांच कर लें कि उनमें किसी प्रकार की दुर्गंध या खराबी न हो। सब्जियों को पकाने से पहले अच्छी तरह धोना चाहिए। दाल और चावल पकाने से पहले कुछ समय तक साफ पानी में भिगोकर रखना चाहिए। उन्होंने महिलाओं से रसोई में जाने से पहले साफ कपड़े पहनने और साबुन से हाथ धोने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चों को गर्म और ताजा भोजन परोसना चाहिए तथा पीने का पानी शुद्ध होना जरूरी है। भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियां, मोटा अनाज, फल, दूध, दही और अच्छी गुणवत्ता के मसालों का इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सरपंच सुमनबाई, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेणु, सविता, गीता व ओमपति सहित मुस्कान, सीमा, पूजा, सहेंद्रा और चंद्रकला मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed