फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The delegation of AIIMS Sangharsh Samiti will meet the Union Health Minister on 12th

Rewari News: एम्स संघर्ष समिति का शिष्टमंडल 12 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिलेगा

Sun, 03 Aug 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 03 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The delegation of AIIMS Sangharsh Samiti will meet the Union Health Minister on 12th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। एम्स संघर्ष समिति मनेठी की बैठक रविवार को समिति के अध्यक्ष कैलाश चंद की अध्यक्षता में हुई। इसका संचालन समिति के सचिव ओमप्रकाश सैन ने किया। इसमें तय किया गया कि शिष्टमंडल मांगों को लेकर 12 अगस्त को केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री से मिलेगा।
बैठक में एम्स माजरा से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में कहा गया कि एम्स माजरा में ओपीडी सेवा शीघ्र शुरू की जाए। एमबीबीएस की कक्षाएं तत्काल प्रारंभ की जाएं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग से माजरा एम्स तक एक ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाए। इन मांगों को लेकर समिति का एक शिष्टमंडल 12 अगस्त को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात करेगा और ज्ञापन सौंपेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में समिति ने रामगढ़ भगवानपुर अस्पताल बनाओ संघर्ष समिति के जायज आंदोलन को पूरा समर्थन देने की घोषणा की। साथ ही हरियाणा सरकार से मांग की गई कि वह हठधर्मिता छोड़कर भगवानपुर पर सिविल अस्पताल का निर्माण शीघ्र शुरू करें।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के उदासीन रवैए की आलोचना करते हुए कहा कि जनहित के ऐसे गंभीर विषयों पर चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण है।
बैठक में प्रवक्ता कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट, बीडी यादव, मास्टर लक्ष्मण सिंह, धर्मवीर बुलडोदिया, डॉ. एचडी. यादव, सत्यप्रकाश गोयल, छाजूराम व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed