{"_id":"66c4e3bdb96fa34bbe096484","slug":"the-delegation-met-the-sp-rewari-news-c-198-1-rew1001-208318-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: प्रतिनिधिमंडल ने एसपी से की मुलाकात
Wed, 21 Aug 2024 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 21 Aug 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 8रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित से मुलाकात करता वीर भगत सिंह युवा दल का प्रति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। वीर भगत सिंह युवा दल का प्रतिनिधिमंडल प्रधान दिनेश कपूर के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित से उनके कार्यालय में मिला। इस दरौान दिनेश कपूर ने एसपी को बताया कि उनकी संस्था 30 वर्षों से विद्यार्थियों को नशा मुक्ति के लिए जागरूक कर रही है। तमाम नवयुवकों को नशे के जाल से बाहर निकाला है। पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर कई कार्यक्रम किए हैं। पुलिस विभाग के लिए संस्था की ओर से लाप्टर थेरेपी, मेडिटेशन व एरोबिक्स की निशुल्क सेवाएं देने की बात हुई। युवा दल की ओर से नगर में कुछ दिनों से बहुत से नये अजनबी लोगों के आने पर चिंता प्रकट की गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी बातों को ध्यान से सुना व पूर्ण सहायता का आश्वासन दिया। संस्था की ओर से पुलिस अधीक्षक को भारत माता व शहीद ए आजम भगत सिंह का चित्र भेंट किया गया। कार्यक्रम में संरक्षक दिलीप शास्त्री, उपप्रधान एडवोकेट अभिषेक डागर, कार्यकारिणी सदस्य किशोरी लाल नंदवानी, सत्य प्रकाश मेहंदीरत्ता, वरुण जैमिनी, नंदलाल ढींगरा, रमेश सचदेवा व सुरेखा ढींगरा ने सहयोग किया।