फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The death anniversary of cow protector Monu will be observed on August 4.

Rewari News: गोरक्षक मोनू की पुण्यतिथि 4 अगस्त को मनाई जाएगी

Fri, 03 Jul 2026 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 03 Jul 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
The death anniversary of cow protector Monu will be observed on August 4.
पुण्यतिथि की तैयारियों को लेकर बैठक करते स​मिति के पदाधिकारी। स्रोत : स​मिति
रेवाड़ी। गोरक्षक देवेंद्र यादव उर्फ सोनू सरपंच की द्वितीय पुण्यतिथि 4 अगस्त को मनाई जाएगी। इसको लेकर विभिन्न सामाजिक एवं गोसेवा संगठनों की बैठक सोनू सरपंच चौक के समीप कृष्ण नाथ महाराज की अध्यक्षता में हुई। इसमें गो रक्षक सम्मान सेवा समिति के राष्ट्रीय संयोजक रविंद्र आशावादी ने 11 सूत्री एजेंडा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

तय किया गया कि 4 अगस्त को सुबह सवा 9 बजे से पुण्यतिथि का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसकी शुरुआत हवन और बलिदानी गो रक्षकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ होगी। बलिदानी गो रक्षकों के परिवारों, विभिन्न गो रक्षा दलों, गो उपचार शालाओं और गोशालाओं का सम्मान किया जाएगा। आयोजन के दौरान गौ सम्मान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन

27 जुलाई से सोनू सरपंच चौक से गौ सम्मान अभियान यात्रा निकाली जाएगी। बलिदानी गो रक्षकों की स्मृति में एम्स झज्जर के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में गौरक्षक सोनू सरपंच के पिता गौभक्त शीशराम यादव, धर्माचार्य दलीप शास्त्री, राजकुमार कतोपुरी, श्याम सुंदर, प्रदीप डागर, दयाराम आर्य, राजकुमार, सुरेंद्र प्रधान, दयानंद आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed