{"_id":"62f3ff851f7c562bc72aac28","slug":"the-dead-body-of-the-woman-was-thrown-on-the-side-of-the-highway-after-being-murdered-not-identified-rewari-news-rtk6548502127","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर हाईवे के किनारे फेंका महिला का शव, नहीं हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या कर हाईवे के किनारे फेंका महिला का शव, नहीं हुई शिनाख्त
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे नंबर-48 पर गांव मालपुरा के निकट गढ़ी अलावलपुर की तरफ जाने वाली सड़क से पुलिस ने मंगलवार की रात एक महिला का शव बरामद किया। हत्या करने के बाद महिला का शव हाईवे से करीब 50 मीटर दूर सड़क किनारे फेंका गया है। महिला के सिर व चेहरे पर चोट के निशान मिले है। गले में दुपट्टा लिपटा हुआ है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
पुलिस के अनुसार गांव मालपुरा के रहने वाले मलखान सिंह बस चालक है। मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे मलखान गुरुग्राम से बस लेकर वापस अपने घर आ रहे थे। हाईवे से गढ़ी अलावलपुर रोड पर पहुंचे तो बस की लाइट पड़ने से सड़क किनारे उन्हें एक महिला का शव पड़ा दिखाई दिया। मलखान ने महिला का शव पड़ा होने की सूचना ग्रामीणों व सेक्टर-छह थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद सेक्टर थाना प्रभारी सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे। शव के पास ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिल पाया है जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।
सिर और चेहरे पर मिले चोट के निशान मिले
पुलिस के अनुसार महिला के सिर व चेहरे पर चोट के निशान मिले और गले में दुपट्टा लिपटा हुआ है। महिला की उम्र 28 से 30 वर्ष है। पुलिस को अंदेशा है कि महिला की हत्या कहीं और करने के बाद शव को यहां फेंका गया है। पुलिस ने आसपास के गांव में भी संपर्क कर शव की शनाख्त का प्रयास किया, लेकिन अभी कामयाबी नहीं मिल पाई है। फोरेंसिक एक्सपर्ट द्वारा भी शव व घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को शनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया है और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
वर्जन:
हमारी ओर से शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों व जिला पुलिस के पास फोटो भेजी गई है। महिला ने शरीर पर चेकदार सूट व काली सलवार पहनी है। गला दबा कर और चोट मार कर हत्या करने की आशंका है। हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
- सुरेश कुमार, एसएचओ, सेक्टर-छह थाना।