{"_id":"6717f3a2a2617465f70d4964","slug":"the-condition-of-sewer-system-cleanliness-and-parks-will-improve-rewari-news-c-198-1-rew1001-210843-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सीवर सिस्टम, साफ-सफाई, पार्कों की सुधरेगी दशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सीवर सिस्टम, साफ-सफाई, पार्कों की सुधरेगी दशा
Wed, 23 Oct 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 23 Oct 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। नेहरू पार्क में लगा कूड़े का ढेर। संवाद
रेवाड़ी। शहर में होनी वाली दिक्कतों से अब छुटकारा मिलने की उम्मीद है। नगर परिषद की तरफ से अब शहर की साफ सफाई, पार्कों की दशा सुधारने, सीवर सिस्टम को ठीक करवाने, सड़कों के गड्डों को भरने, स्ट्रीट लाइट के रखरखाव करने, बेसहारा पशुओं को पकडने और आवारा कुत्तों से निजात दिलाने के लिए जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
इनमें स्ट्रीट लाइट की दशा सुधारने के लिए टेंडर हो चुका है। अन्य कार्यों के लिए भी टेंडर अब लगाए जाएंगे। दरअसल यह सारी समस्याएं नगर परिषद के पार्षदों ने समाधान शिविर में विधायक लक्ष्मण सिंह के समक्ष उठाई हैं। पार्षदों ने नगर परिषद के अधिकारियों के खिलाफ भी शिकायत की।
उन्होंने कहा कि अधिकारी केवल टालमटोल करते हैं। इस पर विधायक ने नगर परिषद के अधिकारियों को जमकर फटकार भी लगाई है। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने नगर परिषद के अधिकारियों को समस्याओं से निजात दिलाने के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। ऐसे में अधिकारी इन सभी समस्याओं को लेकर जमीनी स्तर पर कार्य करेंगे, ताकि लोगों को जल्द से जल्द समस्याओं से अव्यवस्थाओं से छुटकारा दिलाए जा सके।
विज्ञापन
दिवाली तक गड्ढे भरने के आदेश
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने शहर में गड्ढों को भरने के लिए दिवाली तक का समय दिया है। उन्होंने कहा है कि नई सड़क इतनी जल्दी नहीं बन सकती है, लेकिन गड्ढों को भरा जा सकता है। मौजूदा समय में शहर की सडकें खस्ताहाल हैं।
ब्रास मार्केट में खड़े बड़े वाहनों पर होगी कार्रवाई
ब्रास मार्केट में बड़े वाहन हमेशा खड़े रहते हैं। इस पर भी संज्ञान लिया गया है। इस पर विधायक ने आदेश दिए हैं कि जो बड़े वाहन अवैध रूप से खड़े हो रहे हैं। उन पर कार्रवाई की जाए। साथ ही मार्केट में शौचालय का निर्माण कराया जाए ताकि जो मार्केट में लोग आ रहे हैं, उन्हें समस्या का सामना न करना पड़े।