{"_id":"6912380d5359b1053907c399","slug":"the-cold-has-boosted-the-business-of-warm-clothes-increasing-the-demand-rewari-news-c-198-1-rew1001-228720-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ठिठुरन ने बढ़ाया गर्म कपड़ों का कारोबार, मांग में इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ठिठुरन ने बढ़ाया गर्म कपड़ों का कारोबार, मांग में इजाफा
Tue, 11 Nov 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
दुकान से जैकेट की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
- फोटो : poni news
रेवाड़ी। मौसम में ठिठुरन बढ़ने के साथ ही जिले में सर्दी का असर साफ दिखने लगा है। सुबह-शाम के समय गलन महसूस होने लगी है। तापमान में गिरावट आते ही बाजारों में गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। स्वेटर, जैकेट, टोपी, मफलर और ऊनी दस्तानों की दुकानों पर ग्राहकों की चहल-पहल देखने को मिल रही है।
शहर के बाजार में पिछले कुछ दिनों से गर्म वस्त्रों की बिक्री में तेजी आई है। दुकानदार विजय यादव व राजू सैनी का कहना है कि इस बार सर्दी पिछले साल की तुलना में कुछ पहले ही दस्तक दे चुकी है। नवंबर की शुरूआत में ही तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों ने अब स्वेटर, टोपी और मोजे पहनने शुरू कर दिए हैं।
पिछले कुछ महीनों से मंदी का सामना कर रहे कपड़ा व्यापारियों के लिए यह ठंड राहत लेकर आई है। मॉडल टाउन के कपड़ा व्यापारी राजेश ने बताया कि जैसे ही तापमान गिरा, बिक्री में 40 से प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। लोग अब पूरी तैयारी के साथ सर्दी का स्वागत कर रहे हैं।
विज्ञापन
बच्चों के लिए ऊनी स्वेटर, स्कूल यूनिफॉर्म और महिलाओं के लिए शॉल व कार्डिगन की डिमांड काफी बढ़ी है। वहीं रेलवे रोड स्थित फुटवियर दुकानदार का कहना है कि सर्दी शुरू होते ही लोग गर्म जूते और स्लीपर खरीदने लगे हैं। ऊनी मोजों और दस्ताने की बिक्री भी तेजी से बढ़ रही है। कुछ दुकानदारों ने नए विंटर कलेक्शन भी बाजार में उतारे हैं।
सड़कों किनारे फैल रही मूंगफली और गजक की खुशबू
सर्दी के मौसम में लोगों की खानपान की आदतें भी बदलने लगी हैं। जैसे ही गलन बढ़ी, सड़क किनारे मूंगफली, रेवड़ी और गुड़ से बनी गजक बेचने वालों की स्टॉलें सजने लगी हैं। पुराना बस स्टैंड, रेलवे रोड और चौक बाजार में शाम के समय मूंगफली भुनने की खुशबू से पूरा इलाका महकने लगा है। दुकानदार सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों में बिक्री दोगुनी हुई है। ठंडी हवाओं के साथ मूंगफली और गजक का स्वाद लोगों को खींच लाता है।