फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The CJM asked the children about their food and studies.

Rewari News: सीजेएम ने बच्चों से खानपान और पढ़ाई के बारे में पूछा

Wed, 28 Jan 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 28 Jan 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
The CJM asked the children about their food and studies.
आस्था कुंज का निरीक्षण करते सीजेएम अमित वर्मा। स्रोत : प्रशासन
रेवाड़ी। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमित वर्मा ने बुधवार को आस्था कुंज का निरीक्षण किया। सचिव ने बच्चों से खानपान और पढ़ाई के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन

सचिव ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हर संभव सहायता के लिए तत्पर है। कानूनी सहायता और बच्चों की सेवाओं के बारे में सभी को जागरूक किया जाए ताकि कानून की सहायता का लाभ उठा सके। उन्होंने कहा कि समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को सहायता और समर्थन प्रदान करने के लिए कार्यरत हैं।
विज्ञापन

प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के लिए निशुल्क कानूनी सेवाओं की पेशकश करना व साथ में अधिकारों के बारे में जागरूक करना है। वर्मा ने बताया कि लीगल एड द्वारा सीनियर सिटीजन, महिलाएं, बच्चों, अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों व तीन लाख से कम वार्षिक आय वाले सभी व्यक्तियों को निशुल्क में कानूनी सहायता दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई भी कानूनी सहायता के लिए उप मंडल विधिक सेवा समिति या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में संपर्क कर सकता है। इस मौके पर उन्होंने नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed