{"_id":"6aa856b950bdfb2c440395d5","slug":"the-city-is-decorated-to-welcome-bappa-and-the-procession-is-accompanied-by-drums-and-trumpets-rewari-news-c-198-1-rew1001-245455-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बप्पा के स्वागत में सजा शहर, ढोल-नगाड़ों संग निकली सवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बप्पा के स्वागत में सजा शहर, ढोल-नगाड़ों संग निकली सवारी
विज्ञापन
एलिगेंट हाइट सोसाइटी में गणेशोत्सव मनाते लोग। स्रोत : सोसाइटी
- फोटो : Archive
रेवाड़ी। गणपति महोत्सव को लेकर शहर में श्रद्धालुओं का उत्साह है। मंदिरों, कॉलोनियों और सोसाइटियों में गणपति बप्पा की स्थापना के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो गया है। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति की सवारी निकालकर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमाओं को विराजमान करा रहे हैं।
शहर के गढ़ी बोलनी रोड स्थित एलिगेंट हाइट सोसाइटी में गणेशोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। नई शक्ति समिति की ओर से सोसाइटी के क्लब हाउस में गणपति की डेढ़ दिन के लिए स्थापना की गई है। सोमवार को श्रद्धालु गणपति बप्पा की प्रतिमा लेकर सोसाइटी पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा को विराजमान कराया।
सोसाइटी में बनाए गए प्राकृतिक कुंड में गणपति की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। गणपति स्थापना को लेकर सोसाइटी परिसर में विशेष सजावट की गई है और श्रद्धालु उत्साह के साथ धार्मिक कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
छीपटवाड़ा मोहल्ले में ढोल-नगाड़ों के साथ निकली गणपति की सवारी
रेवाड़ी। शहर के छीपटवाड़ा मोहल्ले में गणेशोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। लक्ष्मी नारायण मंदिर में गणपति प्रतिमा को विराजमान कराने से पहले श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति की सवारी निकाली। सवारी छीपटवाड़ा पानी की टंकी और खासापुरा मोहल्ले के विभिन्न हिस्सों से होते हुए निकली।
श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुए सवारी में भाग लिया। इसके बाद गणपति की परिक्रमा कराकर प्रतिमा को विधिवत रूप से लक्ष्मी नारायण मंदिर में विराजमान कराया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर गणपति बप्पा से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।

एलिगेंट हाइट सोसाइटी में गणेशोत्सव मनाते लोग। स्रोत : सोसाइटी- फोटो : Archive