फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The city council got the cleaning done before the campaign started

Rewari News: अभियान शुरू होने से पहले नगर परिषद ने करवाई सफाई

Sun, 24 Nov 2024 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 24 Nov 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
The city council got the cleaning done before the campaign started
फोटो : 07रेवाड़ी। सर्कुलर रोड पर रात के समय चल रही स्वीपिंग मशीन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। नगर परिषद ने शहर में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की ओर से शनिवार को सफाई अभियान शुरू करने से पहले ही शहर की सफाई करवा दी। रात में स्वीपिंग मशीन और शनिवार की सुबह सफाईकर्मचारियों को लगाकर नगर परिषद ने सफाई कराई।
विधायक के नेतृत्व में शनिवार की सुबह महासफाई अभियान शुरू करने की योजना पहले ही बन गई थी। शनिवार सुबह विधायक खुद सड़क पर उतर कर सफाई अभियान की शुरुआत करने वाले थे। इसको देखते हुए नगर परिषद ने शुक्रवार की रात स्वीपिंग मशीन और शनिवार को तड़के सफाईकर्मियों को लगाकर शहर की सफाई करवा दी, ताकि विधायक को अधिक गंदगी नजर न आए। अधिकारियों को डर था कि अगर सड़क पर ज्यादा गंदगी नजर आई तो उन्हें फटकार लग सकती है। इन सभी परिस्थितियों से बचने के लिए नगर परिषद ने सफाई अभियान शुरू होने से पहले ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवा दिया था।
विज्ञापन

शहर के निवासी विकास, अनिल, रामपाल का कहना है कि विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने जिस तरह से सफाई अभियान की शुरुआत की है, वह काफी सराहनीय है। इससे लोगों की मानसिकता में बदलाव होगा और सफाई व्यवस्था को लेकर लोग भी अलर्ट रहेंगे। लोगों का कहना है कि जिस तरह से नगर परिषद ने सर्कुलर रोड की सफाई करवाई है, अगर यही तत्परता रोज दिखाई दी गई होती तो शहर में जगह-जगह कूड़े का ढेर नहीं लगता। कुल मिलाकर, नगर परिषद खानापूर्ति कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 में खरीदी गई थी स्वीपिंग मशीन विवादों के घेरे में रही

प्रदेश सरकार की तरफ से वर्ष 2016-17 में रेवाड़ी नगर परिषद को सफाई के लिए 2 करोड़ रुपये बजट दिया गया था। इसमें से 2019 में एक 1 करोड़ 56 लाख रुपये से स्वीपिंग मशीन खरीदी गई थी। सितंबर 2019 में यह मशीन रेवाड़ी पहुंच गई थी। अक्तूबर में इस मशीन की ब्रश में समस्या आने लगी। ब्रश पुरानी होने के चलते नई की डिमांड थी। इसके बाद मशीन नगर परिषद कार्यालय परिसर में खड़ी कर दी गई थी। बीते 4 सालों में मशीन कभी चली तो कभी नहीं चली। क्योंकि अधिकतर समय मशीन का खराब होने में ही निकल गया था। मशीन को लेकर सवाल भी उठाए गए थे। यह मशीन हमेशा से विवादों में रही है।

स्वीपिंग मशीन से सफाई का शेड्यूल
स्वीपिंग मशीन से सोमवार को अग्रसेन चौक से सर्कुलर रोड, मंगलवार को नाई वाली चौक से गोपाल देव चौक, महेंद्रगढ़ रोड, बुधवार को अग्रसेन चौक से भाड़ावास रोड, बावल चौक से राजीव हुड्डा चौक, सेक्टर 3 नाला से महात्मा गांधी चौक, शिव चौक, वीरवार को अंबेडकर चौक से गढ़ी बोलनी रोड, पायलट चौक से रणवीर सिंह हुड्डा चौक, राजीव चौक, शुक्रवार को हुड्डा चौक से अभय सिंह चौक और शनिवार को धारूहेड़ा चुंगी से दिल्ली रोड वाटर कैनाल तक सफाई कराई जाएगी।


वर्जन

रेवाड़ी नगर परिषद के पास एक स्वीपिंग मशीन है। यह मशीन जुलाई से चल रही है और समय-समय पर इससे सफाई कराई जाती है। वर्तमान में यह मशीन ठीक हालत में है।-सुधीर, सीएसआई, नगर परिषद रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed