फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The changing weather is affecting health, with one in five people suffering from cough and cold.

Rewari News: बदलते मौसम का सेहत पर आने लगा है असर, हर पांचवां व्यक्ति खांसी व जुकाम से पीड़ित

Wed, 26 Nov 2025 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
The changing weather is affecting health, with one in five people suffering from cough and cold.
फोटो संख्या:-62 नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में पर्ची के लिए लगी लाइन---संवाद
महेंद्रगढ़। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। जिले में पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक बढ़ने लगी है। दोपहर में गर्माहट रहती है। दिन और रात के तापमान में बढ़ते अंतर के कारण लोगों में खांसी, जुकाम और बदन दर्द के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में खांसी, जुकाम के 100 से अधिक मरीज पहुंच रहे है। जुकाम से लोग परेशान हो रहे है। नागरिक अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी मंदीप शर्मा ने बताया कि मौसम में अचानक हो रहे उतार-चढ़ाव से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर सीधा असर पड़ता है। इससे खांसी, जुकाम की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन

छोटे बच्चे और बुजुर्ग इस मौसम के संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं। सुबह और शाम के समय गर्म कपड़ों का प्रयोग करें और रात में गुनगुना पानी प्रयोग करें। इन दिनों ठंडी चीजों आइसक्रीम और ठंडे पेय पदार्थों से परहेज करें। हल्की ठंड को नजरअंदाज न करें, समय पर कपड़ों में बदलाव करें और यदि खांसी-जुकाम की समस्या बनी रहे तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौसम में सतर्कता और सावधानी बरतें ताकि इन बीमारियों से बचा जा सके। खांसी और जुकाम होने पर दवाई लेते रहें। सुबह-शाम बाइक पर घर से निकलते समय गर्म कपड़ाें का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed