{"_id":"6aa44aa9af86305fdd012d71","slug":"renu-and-ekta-secured-first-place-in-the-haryanvi-and-punjabi-solo-dance-categories-rewari-news-c-198-1-rew1001-245272-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हरियाणवी व पंजाबी एकल नृत्य में रेनू और एकता प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हरियाणवी व पंजाबी एकल नृत्य में रेनू और एकता प्रथम
Sat, 12 Sep 2026 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
प्रतिभा खोज कार्यक्रम के दौरान एक मंच पर आई छात्राएं व शिक्षक। स्रोत : कॉलेज
कोसली। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के महिला रीजनल सेंटर कृष्ण नगर में सांस्कृतिक विभाग की ओर से प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आयोजित नृत्य, भाषण, कविता पाठ, ललित कला और मेहंदी आदि प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। हरियाणवी एकल नृत्य में रेनू और पंजाबी एकल नृत्य में एकता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
हरियाणवी एकल नृत्य में प्रियंका द्वितीय और मुस्कान तृतीय स्थान पर रहीं। ग्रुप डांस में मनीषा की टीम विजेता ररही। हिंदी भाषण में मनीषा प्रथम और गुलशन द्वितीय रहीं। अंग्रेजी भाषण में पारुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एलोक्यूशन में निधि और हिंदी कविता पाठ में दीपाली प्रथम रहीं।
फाइन आर्ट की पेंटिंग प्रतियोगिता में खुशी व प्रियंका संयुक्त रूप से प्रथम रहीं। पोस्टर मेकिंग में खुशबू व भारती ने संयुक्त रूप से प्रथम और कुसुम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। मेहंदी प्रतियोगिता में तनुजा निनावत प्रथम रहीं।
विज्ञापन
प्रतियोगिताओं में डॉ. अनिल कुमार, डॉ. रीनू यादव, डॉ. सुनीता यादव, डॉ. सोनिया यादव, डॉ. अंजलि पांचाल और नीलम यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक डॉ. यशपाल शर्मा ने की।
उन्होंने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में डॉ. अनिल कुमार ने सभी का आभार जताया। इस दौरान डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. योगेंद्र सिंह, डॉ. पूजा सहित अन्य मौजूद रहे।