{"_id":"6aeccfe9f088290fdc026bda","slug":"the-cadets-enthralled-the-audience-with-their-folk-and-group-dance-and-drama-performances-rewari-news-c-198-1-rew1001-248313-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कैडेट्स ने लोक व समूह नृत्य और नाटक की प्रस्तुतियों से मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कैडेट्स ने लोक व समूह नृत्य और नाटक की प्रस्तुतियों से मन मोहा
Fri, 06 Nov 2026 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव में नृत्य प्रस्तुत करते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
कुंड। गांव गोठड़ा अहीर स्थित सैनिक स्कूल का वार्षिकोत्सव शौर्य, वीरता और देशभक्ति की थीम पर मनाया गया। समारोह में कैडेट्स ने लोकनृत्य, समूह नृत्य, काकोरी कांड पर नाटक समेत अन्य प्रस्तुतियों से वाहवाही लूटी।
समारोह में सेवानिवृत्त एयर वाइस मार्शल राजीव शर्मा मुख्य अतिथि और उनकी पत्नी ज्योति शर्मा विशिष्ट अतिथि रहीं। प्राचार्य कैप्टन ब्रिज किशोर ने अतिथियों का स्वागत किया।
प्राचार्य ब्रिज किशोर ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक सत्र 2025-26 की उपलब्धियों, विकास कार्यों और भावी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को अनुशासित, संस्कारवान और जिम्मेदार नागरिक बनाना है।
विज्ञापन
राजीव शर्मा ने कैडेट्स की प्रतिभा और विद्यालय की शैक्षणिक, खेलकूद एवं एनसीसी क्षेत्र की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने वर्ष 2026 की एनडीए लिखित परीक्षा में विद्यालय की सफलता को उल्लेखनीय बताते हुए विद्यार्थियों को अनुशासन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी जयसिंह राठौड़, उप-प्राचार्या वंदना चौधरी सहित शिक्षक, कर्मचारी, अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कैडेट्स माधवी और बृजमोहन ने किया।