फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The body of the woman who was murdered was not identified

हत्या कर फेंके गए महिला के शव की नहीं हुई शनाख्त

Thu, 21 Apr 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
The body of the woman who was murdered was not identified
रेवाड़ी। जिले के गांव आसलवास के नहरी नाले के पास हत्या कर फेंके गए महिला के शव की शनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस की ओर से विभिन्न थानों में भी महिला के शव मिलने संबंधित जानकारी व फोटो भेजे गए हैं, लेकिन अभी तक कामयाबी नहीं मिली। कसौला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कसौला थाना पुलिस को बुधवार को सूचना मिली कि आसलवास नहरी नाले के निकट एक महिला का अधजला शव पड़ा हुआ है। महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले थे। पहचान छुपाने के लिए शव का चेहरा भी पेट्रोल या तेजाब डालकर जलाया हुआ था। शव दो-तीन दिन पुराना होने के कारण सड़ी-गली हालत में भी पहुंच चुका है। महिला की हत्या करने के बाद शव को यहां फेंका गया था और पहचान छुपाने के लिए जलाने का भी प्रयास किया गया था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतक महिला की उम्र करीब 30 वर्ष है और शरीर पर नीले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है। हाथों में सिल्वर रंग की चूड़ियां हैं। उसके हाथ पर सांप का टैटू बना हुआ है। पुलिस ने महिला का शव मिलने से संबंधित जानकारी व फोटो आसपास की जिला पुलिस के अतिरिक्त राजस्थान पुलिस को भी भेजे गए है। पुलिस गुमशुदा महिलाओं के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। वीरवार देर शाम तक पुलिस को शनाख्त में कामयाबी नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शव की शनाख्त के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।
- जसलीन कौर, एसएपी (अंडर ट्रेनिग) एवं एसएचओ कसौला थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed