फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The accused, who was absconding for two years in the case of kidnapping and demanding ransom from a businessman, was arrested.

Rewari News: व्यापारी का अपहरण कर रंगदारी मांगने के मामले में दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 17 Nov 2025 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
The accused, who was absconding for two years in the case of kidnapping and demanding ransom from a businessman, was arrested.
आरोपी, प्रदीप। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत सेक्टर-3 पुलिस ने वर्ष 2023 में शहर के एक व्यापारी को रोहतक बुलाकर अपहरण करने व रंगदारी मांगने के मामले में दो साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रोहतक के महम निवासी प्रदीप के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार चौकी सेक्टर-3 इंचार्ज अजय ने बताया कि इस मामले में पीड़ित नई बस्ती निवासी बृजेश निवासी मोहल्ला नई बस्ती ने वर्ष 2023 में थाना मॉडल टाऊन में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका पतंजलि उत्पाद की सप्लाई का काम है।
विज्ञापन

16 जुलाई 2023 को एक लड़की का उनके पास व्हॉटसएप मैसेज आया था। लड़की ने बताया था कि वह आगरा में पिछले तीन साल से बेकरी चलाती है और बिस्किट बनाती है। अब वह अपने व्यापार को बढ़ाते हुए गुरुग्राम में काम शुरू करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने पतंजलि के बिस्किट की सप्लाई करने के बारे में पूछा और सैंपल दिखाने के लिए रोहतक बुलाया। 19 जुलाई 2023 को बृजेश सैंपल दिखाने के लिए युवती के पास रोहतक गया था। रोहतक पहुंचने पर युवती मिली और उसने बताया कि उसके दो और पार्टनर भी है, उनसे साथ मीटिंग करनी पडेगी।
इसके बाद युवती बृजेश को अपने साथ एक बिल्डिंग के कमरे में ले गई। अंदर जाते ही कमरा बंद कर दिया गया और दो नकाबपोश युवक कमरे में पहुंचे। युवकों ने कमरे में आते ही बृजेश के साथ मारपीट शुरू कर दी और गर्दन पर चाकू लगाकर 30 लाख रुपये की मांग की।
आरोपियों ने उनके मोबाइल के जरिए फोन-पे से 13 हजार 800 रुपये व गूगल पे से 4 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। बृजेश ने बताया था कि आरोपियों में एक युवक धारूहेड़ा चुंगी का रहने वाला कृष्णा शर्मा व दूसरे का नाम प्रदीप था।

रुपये लेने के लिए तीनों आरोपी बृजेश को उनकी ही कार में रेवाड़ी ले आए। यहां आने के बाद बृजेश ने पुलिस को सूचना दी। दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed