{"_id":"690b8b8a5c947a07e500a4e5","slug":"the-accused-of-fraud-is-on-three-day-remand-rewari-news-c-198-1-rew1001-228471-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ठगी के आरोपी तीन दिन की रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ठगी के आरोपी तीन दिन की रिमांड पर
Wed, 05 Nov 2025 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 5आरोपी, उपेंद्र रघुवंशी। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने शक्ति नगर निवासी एक व्यक्ति को उसकी आईडी से आरडीएक्स सप्लाई होने का डर दिखाकर 96 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक एमपी के जिला गुना के गांव खामखेड़ा निवासी उपेंद्र रघुवंशी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
एफआईआर के अनुसार 31 अगस्त 2024 को यूपी के जिला देवरिया के गांव चोरहिड़ा निवासी सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह शक्ति नगर में किराये के मकान में रह रहा है।
14 जुलाई 2024 को वह अपने मकान में सो रहा था। इसी दौरान उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने उसे बताया कि उसकी आईडी से आरडीएक्स की सप्लाई की जा रही है, जो मुंबई कस्टम ने सामान पकड़ा है। उसने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच से बताते हुए कहा कि अगर उसे अपना नाम एफआईआर से निकलवाना है, तो उसे पैसे देने होंगे। अगर उसने तुरंत 1 लाख रुपये नहीं दिए तो एफआईआर के आधार पर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
उसकी बातों से घबराकर उसने अपने यूपीआई से उसके बताए गए नंबरों पर दो बार में 96650 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उससे और अधिक पैसों की मांग की गई तो उसे साइबर ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस उपेंद्र रघुवंशी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के बैंक खाते में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई थी।