फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The accused of attacking his wife's neck with a sharp weapon has been arrested

Rewari News: पत्नी की गर्दन पर धारदार हथियार से वार करने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 11 Jul 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 11 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
The accused of attacking his wife's neck with a sharp weapon has been arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। थाना माॅडल टाउन पुलिस ने पत्नी की गर्दन पर धारदार हथियार से वार करने के आरोपी पति महेंद्रगढ़ के गांव झगड़ौली निवासी रवि कुमार को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 10 जुलाई को महेंद्रगढ़ के गांव हमीदपुर निवासी आरती ने एफआईआर में कहा था कि उसकी शादी 2013 में गांव झगड़ौली निवासी रवि कुमार के साथ हुई थी। उसका एक 9 साल का बेटा है। उसका पति शराब पीकर झगड़ा करता है। तीन साल से उसका पति के साथ मनमुटाव है।
विज्ञापन

वह गर्मी की छुट्टियों में ननिहाल गांव छुरियावास आई थी। 10 जुलाई को वह नानी के घर कमरे में सो रही थी। सुबह करीब साढ़े 5 बजे उसका पति रवि कुमार गेट खोलकर घर के अंदर घुसा और धारदार हथियार से उसकी गर्दन व पेट पर हमला कर दिया। इसके बाद पति भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामा देशराज ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना माॅडल टाउन में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बाद में पुलिस ने रवि कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed