फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The accused in the rape victim's murder case has been arrested and taken on four-day remand

Rewari News: दुष्कर्म पीड़िता की हत्या के मामले का आरोपी काबू, चार दिन के रिमांड पर लिया

Tue, 06 Aug 2024 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 06 Aug 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
The accused in the rape victim's murder case has been arrested and taken on four-day remand
रेवाड़ी। अपराध शाखा-1 रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम ने खोल थाना क्षेत्र में एक दुष्कर्म पीड़िता की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान महिला के ही गांव निवासी सुधीर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

हत्या के आरोपी पर महिला ने दुष्कर्म के आरोप लगाया था। आरोपी 31 जुलाई देर रात 2 बजे (बुधवार) अंधेरे में सलवार-सूट पहनकर महिला की वेशभूषा में घर में घुसा और उसकी हत्या कर दी। महिला ने 16 जुलाई को ही आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। तभी से वह फरार चल रहा था। आरोपी ने गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के समय मृतक महिला का पति नाइट ड्यूटी पर गया हुआ था। घर पर केवल महिला का भाई ही था। महिला का एक बेटा और एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है। वारदात के समय बेटा भी घर पर नहीं था। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर परिजन उच्च अधिकारियों से भी मिले थे। इसके बावजूद आरोपी नहीं पकड़ा गया था।
विज्ञापन


बदला लेने के फिराक में था पहले से ही आरोपी

आरोपी सुधीर पर जब महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था, तभी से वह बदला लेने के फिराक में था। पीड़ित महिला की हत्या करने के लिए लगातार कोशिश में जुटा हुआ था। परिवार को भी डर था, कहीं हमला न हो जाए। क्योंकि वह पुलिस की पकड़ से लगातार बाहर चल रहा था। वहीं, रात के समय जैसे ही उसे मौका मिला, वह घर के अंदर प्रवेश कर गया और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed