फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Terror of monkeys in Gokalgarh, injured many villagers

गोकलगढ़ में बंदरों का आतंक, कई ग्रामीणों को घायल किया

Fri, 11 Jun 2021 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Terror of monkeys in Gokalgarh, injured many villagers
रेवाड़ी। जिले के गांव गोकलगढ़ में बंदरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि ग्रामीणों को घर से बाहर निकलने में भी डर लगने लगा है। बंदरों ने गांव के कई ग्रामीणों को घायल कर दिया है। शुक्रवार को भी बंदरों ने 4 ग्रामीणों पर हमला किया है उन्हें घायल कर दिया। गांव की बाबा सीताराम युवा शक्ति समिति के पदाधिकारियों व ग्रामीणों ने डीसी को ज्ञापन सौंप बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपते हुए समिति सचिव भरत यादव, हवा सिंह यादव, दीपेंद्र यादव और नितिन यादव ने कहा कि इन दिनों बंदरों का आतंक पूरे चरम पर है। ग्रामीण भय के माहौल में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि बंदर घर के अंदर घुसकर सामान उठा ले जाते हैं और तोड़फोड़ करते हैं। विरोध करने पर बंदर ग्रामीणों पर हमला कर देते हैं। जिससे अनेक ग्रामीण घायल भी हो चुके हैं। दुकानों से सामान लेकर घर जा रहे लोगों से बंदर सामान छीन लेते हैं और काट लेते हैं। उन्होंने उपायुक्त से अपील की कि जल्द से जल्द ग्रामीणों को बंदरों के आतंक से बचाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed