फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ten year record broken, minimum temperature reached 2 degrees Celsius

Rewari News: दस वर्ष का रिकार्ड टूटा, 2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतन पारा

Mon, 16 Dec 2024 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 16 Dec 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Ten year record broken, minimum temperature reached 2 degrees Celsius
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में सोमवार को न्यूनतम तापमान का 10 वर्षो का रिकार्ड टूट गया। 10 वर्षों में 16 दिसंबर को सबसे कम 2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

जिले में सोमवार को गलन भरी ठंड रही। पूरे दिन धूप तो निकली लेकिन सर्द हवा के चलते लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार हवा की दिशा में थोड़ा बदलाव होगा। अभी उत्तरी हवा चल रही है और उसके बाद से उत्तर-पश्चिम होने की संभावना है। 17 दिसंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से संपूर्ण इलाके में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। गेहूं की फसल में इससे फुटाव बेहतर होगा। इस समय दोनों ही फसल अच्छी है। इस समय कोई रोग भी नहीं लगा है। बर्फीली हवाओं के कारण दिन में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन में हवा चलने से नमी भी नदारद है और सुबह के समय कोहरा भी नहीं पड़ रहा है। हवा के शांत होने पर ही सुबह के समय कोहरा छा सकता है। अभी सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिले में दिन और रात के न्यूनतम तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
विज्ञापन




वर्ष, अधिकतम, न्यूनतम तापमान
2024 :23.0 2.0
2023 24.5 6.4
2022 23.2 5.4
2021 19.5 5.6
2020 14.6 5.0
2019 13.0 6.0
2018 20.5 4.5
2017.. 18.5 -5.5
2016 ..25.0 -5.5
2015. .22.2 -3.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed