फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Temperatures reached 45 degrees Celsius, heat increased trouble

Rewari News: पारा पहुंचा 45 डिग्री सेल्सियस, गर्मी ने बढ़ाई परेशानी

Tue, 10 Jun 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 10 Jun 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Temperatures reached 45 degrees Celsius, heat increased trouble
बस स्टैंड के पास लू से बचने के लिए कपड़े से सिर को ढककर जाती युवतियां।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पूरे दिन लू चली। इसके साथ ही गर्मी में इजाफा होने से लोग परेशान रहे। लोगों ने धूप से बचने के साथ ही शीतल पेय का सेवन किया लेकिन कोई खास राहत नहीं मिली। 13 जून तक मौसम गर्मी का प्रभाव रहेगा। 15 और 16 जून को तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं।
पिछले कुछ दिनों से लू के साथ तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। पिछले 3 दिनों की बात करें तो तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। 7 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तब से लगातार तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 13 जून तक गर्मी से किसी प्रकार की राहत मिलने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 13 जून तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी व पश्चिमी हवा चलेगी। मौसम गर्म व खुश्क होने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान धूलभरी हवा चलने की भी आशंका है।
14 जून को हवा पश्चिमी से उत्तर पूर्वी होने की आशंका है जिससे वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने व आंशिक बादलवाही के आसार हैं। 15 व 16 जून को तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं।
इसके बाद 18-19 जून को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने से 18 से 23 जून के दौरान प्री मानसून गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। गर्मी बढ़ने से अब रात के तापमान में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पिछले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।


गर्मी के चलते बढ़ी बिजली की खपत

तापमान बढ़ने के कारण अब बिजली की खपत भी काफी बढ़ चुकी है। बिजली की खपत 82 लाख यूनिट को पार कर चुकी है। अगर आने वाले दिनों में तापमान और ज्यादा बढ़ता है तो 90 लाख यूनिट के आसपास बिजली की खपत बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed