फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Temperature reached 4.5 in Rewari, cold increased

Rewari News: रेवाड़ी में तापमान 4.5 पहुंचा, बढ़ी ठंड

Thu, 21 Dec 2023 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Temperature reached 4.5 in Rewari, cold increased
रेवाड़ी। इस सीजन का सबसे ठंडा दिन बुधवार रहा। न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इससे पहले सबसे कम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। तापमान में गिरावट होने की वजह से दिन के समय में भी ठंडक का एहसास हुआ। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से दर्ज किया गया है। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग की तरफ से कोहरे को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है, साथ ही घना कोहरा भी जाएगा। मौजूदा समय में लोगों को आंखों में जलन, आंखों से पानी गिरने, खुजली, रूखापन आदि की समस्या हो रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि आमतौर पर ठंड के मौसम में नमी कम हो जाती है। इसके चलते आंखों में सूखापन आ जाता है और खुजली होती है। वायरल के मरीजों की भी संख्या सिविल अस्पताल में रोजाना बढ़ रही है।
विज्ञापन




नमी व आर्द्रता हो रही लुप्त

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि दिसंबर में एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिसंबर के तीसरे सप्ताह में भी कड़ाके की ठंड नदारद है। हालांकि संपूर्ण इलाके में लगातार पश्चिमी उत्तरी बर्फीली शुष्क हवाओं से रात के तापमान में गिरावट साथ ही साथ नमी व आर्द्रता लुप्त हो रही है।
विज्ञापन


मौसम में दिखेगा बड़ा बदलाव

मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि एक और नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 22-23 दिसंबर के दौरान फिर से मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान आंशिक बादलवाही होगी। साथ ही सीमित स्थानों पर छिटपुट बूंदा-बांदी की संभावना है। नमी की मात्रा बढ़ने से इलाके में कोहरा भी छाएगा। हवाओं की दिशा में बदलाव से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और तीन चार दिनों के लिए ठंड अपने तीखे तेवरों से आगाज करेगी। उसके बाद एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 27 दिसंबर को सक्रिय होने से फिर से मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed