फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tell the incidents related to the life of Guru Sahib

Rewari News: गुरु साहिब के जीवन से जुड़े प्रसंग बताए

Mon, 24 Nov 2025 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Tell the incidents related to the life of Guru Sahib
ज्ञानी जयवीर सिंह मंच से संबोधित करते। स्रोत : विवि
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ज्ञानी जयवीर सिंह ने गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, शिक्षाओं व इतिहास के महत्वपूर्ण प्रसंगों को विस्तारपूर्वक विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि देश और धर्म की रक्षा के लिए गुरु तेग बहादुर का बलिदान युवाओं को देशभक्ति की गाथा गाते हुए हमेशा याद रहेगा।
वहीं सरदार कृपाल सिंह ने गुरु साहिब के जीवन से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों और प्रेरणादायक प्रसंगों को साझा किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार गुरु तेग बहादुर जी ने कश्मीरी पंडितों व पूरे भारतीयों के धर्म की रक्षा करते हुए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया।
विज्ञापन

कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने गुरु तेग बहादुर के सम्मान, उनके आदर्शों व धर्म की रक्षा के लिए किए गए उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला। अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रोफेसर सुनील कुमार ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में गुरु साहिब की शिक्षाओं को आज की पीढ़ी के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताया व सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने वक्ताओं, संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन डॉ. जागीर नागर ने किया।
यह सेमिनार डॉ. जसविंदर सिंह के संयोजन व छात्र कल्याण विभाग के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर प्रोफेसर सविता श्योराण, डॉ. रीना हुड्डा, डॉ. सुशांत यादव, डॉ. प्रिया, डॉ. दीप्ति, डॉ. संदीप ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed