फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tehsildar reached the house of a person who never took a loan with an order to confiscate the land

Rewari News: दिन में धूप ने किया बेहाल, शाम को आंधी ने सताया

Thu, 22 May 2025 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 22 May 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Tehsildar reached the house of a person who never took a loan with an order to confiscate the land
लाइट जाने की वजह से भाड़ावास मार्ग पर छाया अंधेरा। संवाद
रेवाड़ी। बुधवार को माैसम के दो रंग दिखे। दिन में धूप, उमस और गर्मी ने बेहाल किया।
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े आठ बजे तेज हवा ने गर्मी से तो राहत दिलाई, किंतु परशुराम काॅलोनी, न्यू आदर्श काॅलोनी, भाड़ावास रोड सहित शहर के कई हिस्सों में करीब एक घंटे तक बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी हुई। आंधी से करीब 15 पोल और तीन पेड़ टूट गए।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। धूप और गर्म हवा के चलते दिन के समय बाजार और सड़कों पर चहलपहल कम नजर आई। तापमान बढ़ने के कारण रातें भी गर्म होने लगी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। यह आंकड़ा इस सीजन का सर्वाधिक है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए लू और तेज झुलसाने वाली गर्मी के लिए आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

एक नया पश्चिमी विक्षोभ 23 मई को सक्रिय होने से 23-25 मई के दौरान मौसम में बदलाव दिखेगा और तापमान में उतार चढ़ाव की संभावना है, क्योंकि 24 मई को आंशिक बदलाव दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही 25 मई से नौतपा भी शुरू होने जा रहा है, जो 9 दिनों तक चलता है। नौ दिनों तक संपूर्ण इलाके में तापमान में बढ़ोतरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed