{"_id":"661965ae257ec131a502154f","slug":"teenager-dies-two-injured-in-road-accident-rewari-news-c-198-1-rew1001-203188-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सड़क हादसे में किशोर की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सड़क हादसे में किशोर की मौत, दो घायल
Fri, 12 Apr 2024 10:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 12 Apr 2024 10:17 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। मृतक शिव कुमार।
राजगढ़। एक बाइक की ट्रैक्टर से टक्कर से एक किशोर ने दम तोड़ दिया। बाइक पर दो युवक सवार थे। मृतक की पहचान गांव कनुका निवासी 15 वर्षीय से शिवकुमार के रूप में हुई है।
शिवकुमार दसवीं कक्षा का छात्र था। घायलों की पहचान योगेश और दीपक के रूप में हुई है। दोनों का इलाज चल रहा है। हादसा सुबह करीब 9:30 हुआ है। शिवकुमार नजदीकी गांव बधराणा किसी काम से जा रहा था। रास्ते में गांव के ही दो युवक जाते मिले। शिव कुमार उनके साथ बैठ गया। 2 किलोमीटर आगे जाने के बाद आराम नगर के पास बाइक ट्रैक्टर से टकरा गई। इससे तीनों घायल हो गए। ग्रामीणों ने तीनों को सिविल अस्पताल के ट्राॅमा सेंटर में पहुंचाया। जहां पर शिवकुमार को रोहतक के पीजीआई में रेफर कर दिया गया। रोहतक जाते समय झज्जर के माछरौली में शिवकुमार ने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस जांच कर रही।