{"_id":"5f64f9488ebc3e982d751cb1","slug":"teacher-home-theft-police-rewari-news-rtk574244726","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका के बंद मकान में सेंधमारी कर नकदी व जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका के बंद मकान में सेंधमारी कर नकदी व जेवरात चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में चोर पुलिस को खुली चुनौती देेे रहे हैं। पुलिस की गश्त के बाद भी चोर आए दिन गांवों में चोरी की वारदातों को अंजाम देेे रहे हैं। एक माह के दौरान 15 से अधिक चोरी की वारदात हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस चोरों का सुराग लगाने में नाकाम रही है। वीरवार की रात भी चोरों ने गांव गुलाबपुरा में एक रात में दो मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देकर करीब 35 हजार रुपये की नकदी व जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस को शिकायत में गांव निवासी सेवानिवृत्त कर्मचारी सीताराम ने बताया कि वह पीडब्ल्यूडी से सेवानिवृत्त है। रात को खाना खाने के बाद वह परिवार के साथ सो गया था। रात को करीब साढ़े तीन बजे उठा देखा कि मुख्य गेट खुला हुआ देखा तो उसने गेट को बंद कर दिया। सुबह उठकर देखा कि घर के अंदर रखी ट्रंक वहां से गायब था। इसके बाद उन्होंने इधर-उधर तलाश की तो गांव के बाहर टूटा हुआ ट्रंक पड़ा था तथा उसमें रखे जेवरात व नकदी गायब थी। शिकायत में बताया कि चोर करीब 34 हजार रुपये की नकदी, चार अंगुठी सोना, 1 अंगुठी चांदी, 2 सोना की चेन, 1 नथ, एक सोने का टीका, एक जोड़ी झुमकी, 5 जोड़ी सोना के कुंडल, सोना के चार ओम, सोना के एक सटका, तागड़ी, चांदी की 6 जोड़ी पाजेब, चांदी के आठ कुंडल, चांदी के 2 हथफुल, चांदी के 4 मंगलसूत्र, सोना की 2 लोंग व 5 कानों की छोटी बाली चोरी कर ले गए।
प्राइवेट स्कूल शिक्षिका में घर में चोरी
एक अन्य घटना में चोरों ने शिक्षिका के एक बंद मकान में सेंधमारी कर करीब 1000 रुपये की नककदी व जेवरात चोरी कर लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। रामपुरा थाना पुलिस को दी शिकायत में गगन देवी ने बताया कि वह प्राईवेट स्कूल में शिक्षक है। 15 सितंबर को वह अपने बच्चों को लेकर ज्येष्ठ के घर सोने के लिए गई। सुबह जब वह अपने घर आई तो उसके घर का दरवाजा टूटा हुआ था सामान बिखरा हुआ था। महिला ने बताया कि चोरों ने अलमारी को तोड़कर उसमें से करीब 1000 रुपये एवं दो सोने की अंगुठी, दो जोड़ी सोने के टोप्स, एक चांदी का मंगलसूत्र, तीन जोड़ी चांदी की पाजेब, सोने का तिलक, एक चांदी का सिक्का व चांदी की तागड़ी चोरी कर लिए। रामपुरा थाना पुलिस ने शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।