फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Teacher has an important role in building society

Rewari News: समाज के निर्माण में शिक्षक की होती है अहम भूमिका

Wed, 07 Jun 2023 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 07 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Teacher has an important role in building society
रेवाड़ी। मौलिक शिक्षा निदेशक अशोक कुमार गर्ग ने मंगलवार को फाउंडेशनल लिटरेसी एवं न्यूमरेसी (एफएलएन) प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी नसीब सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र सिंह नारा, प्राचार्य डायट सुभाष चन्द्र, उप जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र, महेंद्र सिंह खनगवल, कृष्ण कुमार के मार्गदर्शन में हो रहा है। इस दौरान खंड संसाधन समन्वयक पृथ्वी सिंह, जिला एफएलएन समन्वयक चरणसिंह, जीजीएसएसएस प्राचार्य धर्मवीर यादव एवं एलएलएफ फाउंडेशन से स्मिता कुमारी मुख्य प्रशिक्षक व चार बैच के प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
निदेशक गर्ग ने बताया कि शिक्षकों का बच्चों के साथ विशेष संबंध रहता है, बच्चे शिक्षकों का अनुसरण करते हैं, शिक्षक बच्चों के लिए रोल मॉडल होते हैं। समाज के निर्माण में और सामाजिक बदलाव में शिक्षक की अहम भूमिका होती है। शिक्षक समाज का सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्व है। महिला शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सावित्रीबाई फुले का उदाहरण भी दिया। इस दौरान जिला एफएलएन समन्वयक चरणसिंह ने कहा कि शिक्षा में हो रहे नवाचार को अपनाकर ही हम देश के भविष्य को संवार सकते हैं और यह भविष्य हमारे विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चे ही हैं।
विज्ञापन

इसी दौरान एफएलएनके डीएसी स्मिता ने निदेशक को एमथ्रीएम फाउंडेशन के सहयोग से एफएलएन द्वारा दी गई हिंदी शिक्षण सामग्री से भी अवगत करवाया। निदेशक ने सामग्री का अवलोकन भी किया और ट्रेनिंग व सामग्री को बहुत प्रभावी पाया तथा एलएलएफ के सहयोग की तारीफ की। इस दौरान उन्होंने एफएलएन समन्वयक चरणसिंह के कार्य को भी सराहा। इस मौके पर शिक्षक व शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed