{"_id":"588f88c64f1c1b2f3de814f4","slug":"teacher-education-rewari-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सटेंशन प्रवक्ताओं ने किया सामूहिक अवकाश, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सटेंशन प्रवक्ताओं ने किया सामूहिक अवकाश, सौंपा ज्ञापन
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Tue, 31 Jan 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
शिक्षकों ने रोष जताया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकारी कॉलेज एक्सटेंशन लेक्चरर (असिस्टेंट प्रोफेसर) एसोसिएशन के तमाम प्रवक्ता अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को सामूहिक अवकाश पर रहे। वहीं प्रवक्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहरभर में विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति व मानव संसाधन मंत्री के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
असिस्टेंट प्रोफेसर ईश्वर सिंह ने बताया कि चार साल बीतने के बाद भी प्रवक्ताओं की मांगों को पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि गत 18 जनवरी को एसोसिएशन का राज्य स्तर का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला था, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। एक्सटेंशन लेक्चरर्स को सरकार की ओर से प्रति पीरियड 250 रुपये दिया जाता है।
इसमें भी एक प्रवक्ता एक दिन में अधिकतम चार पीरियड ही ले सकता है। उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय द्वारा सरकार यूजीसी की शर्तों के अनुसार एक्टेंशन प्रवक्ताओं को प्रति पीरियड 1 हजार रुपये एडहॉक बेसिज पर सैलरी फिक्स करने के आदेश दिए जाने के बाद भी सरकार ने एक्शन नहीं लिया है।
विज्ञापन
प्रवक्ताओं ने मांग रखी है कि उन्हें 12 महीने का वेतन फिक्स करके दिया जाए। एक्सटेंशन शब्द हटाकर 12 महीने के अनुबंध पर लिया जाए व पदों को रिक्त न समझा जाए। प्रवक्ताओं ने एक सुर में कहा कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वे अनिश्चितकालीन या आमरण अनशन पर जाएंगे और सरकार का पुरजोर विरोध करेंगे। इस अवसर पर शर्मिला, वर्षा, गायत्री, सुषमा, सुमन, ज्योति, सावित्री, पूजा, रेखा, ऋतु, शिवानी, संजू, प्रदीप, सत्यवती, जयप्रकाश, प्रीतम, अजय सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।