{"_id":"67b8c0fef79feed71b09d188","slug":"teacher-accused-of-beating-nursery-child-rewari-news-c-198-1-rew1001-215585-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शिक्षक पर नर्सरी के बच्चे को पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शिक्षक पर नर्सरी के बच्चे को पीटने का आरोप
Fri, 21 Feb 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। कस्बे के एक निजी स्कूल के शिक्षक पर नर्सरी कक्षा के बच्चे को पीटने का आरोप परिवार ने लगाया है। इसकी शिकायत पुलिस से की है। परिवार का आरोप है कि पहले भी उसके बच्चे के साथ मारपीट की गई थी, मगर तब शिक्षक ने माफी मांग ली थी। अब फिर से मार पिटाई की गई है। बच्चा बुरी तरह से डरा हुआ है।
पुलिस को दी शिकायत में परिवार ने बताया कि उसका बच्चा कक्षा नर्सरी में राजपुरा खटावली स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ता है। 20 फरवरी को उसका बच्चा कक्षा में उपस्थित था तो शिक्षक ने बच्चे को बुरी तरह से पीट दिया। मारपीट के कारण उसका बच्चा बीमार हो गया और उसके कान के परदे में भी चोट आई है। बच्चे के चेहरे पर गहरे निशान व सूजन आ गई है। परिवार ने बताया कि इसको सरकारी अस्पताल मीरपुर में ले जाकर डॉक्टर को भी दिखाया। परिवार ने बताया कि शिक्षक ने पहले भी उसके बच्चे की पिटाई की है। इसे लेकर पहले भी कई बार शिकायत की गई है। मगर हमेशा वह शिक्षक माफी मांग लेता था। इस बार चोट आने के कारण शिकायत देना ही उचित समझा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
धारुहेड़ा के थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि मेरे मामला संज्ञान में नहीं है। इस मामले में जांच कर रहे अधिकारी से बात करूंगा। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।