फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   taxi looted

Rewari News: बुकिंग कर टैक्सी ड्राइवर से की लूटपाट, गाड़ी भी छीनी

Fri, 17 Jan 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 17 Jan 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
taxi looted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा।ब
पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के जिले बदायूं के गांव भैहटाजबी हाल, नोएडा निवासी श्रीदेव ने बताया कि वह टैक्सी ड्राइवर है। देर रात 10 बजे के आसपास पालम फ्लाईओवर से 5 युवक उसकी गाड़ी धारूहेड़ा के लिए किराये पर बुक करके लाए थे।

आरोपियों ने धारूहेड़ा पहुंचने पर जयपुर की तरफ 3-4 किलोमीटर आगे छोड़ने के लिए कहा। जब वह धारूहेड़ा से थोड़ा आगे नदी के पास पहुंचा तो आरोपियों ने गाड़ी साइड में रुकवाई और चालक को तमंचा दिखाया। उसकी जेब से 1200 रुपये, एक साढ़े 8 हजार रुपये का मोबाइल फोन के साथ ही उसकी गाड़ी छीनकर जयपुर की तरफ भाग निकले। पीड़ित ने थोड़ी दूर पर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को बुलाया और पुलिस को सूचित किया। पीड़ित चालक के मुताबिक, गाड़ी की कीमत 4 लाख रुपये है। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed