{"_id":"6af9f69779aceb8a0b0279cb","slug":"lokendra-first-in-400-meter-race-rewari-news-c-198-1-rew1001-248732-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 400 मीटर की दौड़ में लोकेंद्र प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 400 मीटर की दौड़ में लोकेंद्र प्रथम
Sun, 15 Nov 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते युवा। स्रोत: प्रशासन
रेवाड़ी। मेरा युवा भारत की ओर से 14 और 15 नवंबर को गांव हरजीपुर में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 400 मीटर पुरुष दौड़ में लोकेंद्र प्रथम, दीपांशु द्वितीय और जतिन तृतीय रहे।
200 मीटर महिला दौड़ में मीनाक्षी ने पहला, दीपिका ने दूसरा और अंजलि ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला लॉन्ग जंप में मीनाक्षी प्रथम, दीपिका द्वितीय और नैंसी तृतीय रहीं। पुरुष लॉन्ग जंप में तुषार प्रथम, अनुज द्वितीय और संजू तृतीय रहे।
कबड्डी पुरुष वर्ग में खोल की टीम विजेता और खोरी की टीम उपविजेता रही। महिला खो-खो में खोल की टीम ने पहला तथा हरजीपुर की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष वॉलीबॉल में धवाना खेल नर्सरी की टीम विजेता और धवाना ए खेल नर्सरी की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन
यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100 सप्ताह के ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान’ के तहत हुआ। इसका उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देना रहा।
कार्यक्रम में नगर परिषद रेवाड़ी के वाइस चेयरपर्सन निखिल मांढ़ैया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं में क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
कोच के रूप में बलजीत सिंह, विकास पुनिया, पवित्र श्योराण, प्रदीप श्योराण और विनय कुमार ने सहयोग दिया। मंच संचालन यतिन कोचर ने किया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों को अनुशासन, टीम भावना और आपसी सहयोग का महत्व बताया गया। आयोजकों ने युवाओं से अपनी ऊर्जा खेल और सकारात्मक गतिविधियों में लगाने की अपील की।