फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tanu, Priyanka and Sejal's team first in quiz competition

Rewari News: क्विज प्रतियोगिता में तनु, प्रियंका व सेजल की टीम प्रथम

Tue, 29 Nov 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Tanu, Priyanka and Sejal's team first in quiz competition
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर 18 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में मंगलवार को गणित व कंप्यूटर साइंस सोसायटी के तत्वाधान में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें महाविद्यालय स्तर पर 5 टीमों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। क्विज में गणित व कंप्यूटर विषय के अलावा सामान्य ज्ञान प्रश्न भी पूछे गए, जिसमें तनु, प्रियंका, सेजल की टीम ने प्रथम स्थान और शशि, प्रिया, अंजली की टीम दूसरे स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ज्योति यादव ने विजेताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। गणित विभाग की अध्यक्ष डॉ. धीरज यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। पंकज कालरा ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम में डॉ. रजनी ने क्विज मास्टर की भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉ. मोनिका, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. निशा, डॉ. रेनू, डॉ. सरला, डॉ. रीना व अमित कुमार आदि सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed