{"_id":"6b0c4c0c36c958f5300604e6","slug":"talks-between-the-rwa-and-the-builder-of-elegant-heights-rewari-news-c-198-1-rew1001-249543-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एलिगेंट हाइट की आरडब्ल्यूए व बिल्डर की वार्ता हुई विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एलिगेंट हाइट की आरडब्ल्यूए व बिल्डर की वार्ता हुई विफल
विज्ञापन
रेवाड़ी। गढ़ी बोलनी रोड स्थित एलिगेंट हाइट की आरडब्ल्यूए और बिल्डर के बीच दो दौर की वार्ता विफल हो गई। बिल्डर ने बकाया बिजली राशि देने से इनकार कर दिया।
बिल्डर का कहना है कि पिछले साल का इलेक्ट्रिक चार्ज बकाया है, जबकि आरडब्ल्यूए का दावा है कि वे आधी राशि पहले ही दे चुके हैं। आरडब्ल्यूए ने आरोप लगाया कि बिल्डर ने हिसाब क्लियर नहीं किया और फायर सिस्टम, एसटीपी, जनरेटर व विद्युत आपूर्ति से जुड़े काम भी अधूरे हैं। सुविधाएं पूरी न होने के कारण सोसायटी हैंडओवर भी नहीं हुई है, फिर भी बिल्डर कॉमन एरिया का बिजली चार्ज मांग रहा है।
प्रधान गजेंद्र यादव ने कहा कि आरडब्ल्यूए बिजली विभाग के नियमित बिल समय पर भर रही है, लेकिन बिल्डर राशि विभाग में जमा नहीं कर रहा। बिजली कनेक्शन बिल्डर के नाम होने से विभाग उसे नोटिस जारी कर रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि सोमवार के बाद बिजली आपूर्ति फिर बाधित हो सकती है, जिससे करीब 1390 घर प्रभावित होंगे।