Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Talented students honored on the death anniversary of Master Balbir Singh

Rewari News: मास्टर बलबीर सिंह की पुण्यातिथि पर प्रतिभाशाली विद्यार्थी सम्मानित

Sat, 01 Jun 2024 03:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 01 Jun 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Talented students honored on the death anniversary of Master Balbir Singh
रेवाड़ी। जीवड़ा ​स्थित राजकीय स्कूल में मास्टर बलबीर सिंह की पुण्यातिथि पर प्रतिभाशाली विद्यार्
रेवाड़ी। गांव जीवड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में मास्टर बलबीर सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य अध्यापिका राधा रानी ने बताया कि प्रगतिशील शिक्षक परिवार विद्यालय के विद्यार्थियों को प्रत्येक वर्ष सम्मानित करता है, जो समाज में विद्यालय के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन

विद्यालय के विद्यार्थी निलेश व पूजा को प्रश्स्ति पत्र व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शेष सभी विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। सामाजिक कार्यकर्ता प्राध्यापक हर्ष कुमार ने विद्यार्थियों को मन लगाकर खेल-खेल में शिक्षा ग्रहण करने व अपने माता-पिता बुजुर्गों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अध्यापक मुकेश कुमार, सूबेदार सतबीर सिंह, आंगनबाड़ी शिक्षिका सुशीला, निर्मला देवी, हंसराज, मास्टर गौरव, सेवानिवृत्त मुख्य अध्यापक सज्जन कुमार, एमसी के सदस्य रणधीर सिंह सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed