फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Take light food at the time of examination, students should remain stress free: Kapoor

परीक्षा के समय हल्का भोजन लें, तनाव मुक्त रहें विद्यार्थी : कपूर

Wed, 19 Feb 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 19 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Take light food at the time of examination, students should remain stress free: Kapoor
फोटो: 08रेवाड़ी। कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ को चित्र भेंट करते हुए युवा दल के प्रधान दिनेश कपू
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। वीर भगत सिंह युवा दल की ओर से बोर्ड परीक्षा को लेकर कार्यक्रम का आयोजन शहर के एक निजी स्कूल में किया गया। इसमें दल के प्रधान दिनेश कपूर ने कहा कि विद्यार्थी परीक्षा के समय हल्का भोजन लें और तनाव से मुक्त रहें। परीक्षा के दिनों में रात्रि का भोजन शाम 7 बजे तक कर लें। इसके बाद 10 बजे तक बिना थके अपनी पढ़ाई कर सकते हैं।

कहा कि विद्यार्थी 7 घंटे गहरी नींद के पश्चात सुबह 5 बजे जागकर फिर से आप पढ़ाई करें। परीक्षा के दिनों में मोबाइल का उपयोग बहुत जरूरी कार्य के लिए ही करें। मोबाइल पर व्यर्थ समय न गंवाए। परीक्षा में ध्यान से प्रश्न पत्र पढ़ने के बाद जो प्रश्न सरल हो पहले उन्हें उत्तर पुस्तिका पर लिखें। लिखते समय एक प्रश्न के लिए कितना समय लगाना है इसका भी ध्यान रखें। अध्यापिका विजय गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। हमारे स्कूल के विद्यार्थी शिक्षा, खेलों व अन्य गतिविधियों में जिले का नाम ऊंचा कर रहे हैं। प्रधान दिनेश कपूर ने पूर्वांशी, ओजस्वी, दिव्या, रूही, सलोनी, विहान व तानी को उपयोगी साहित्य देकर विशेष रूप से सम्मानित किया। युवा दल की ओर से स्कूल को शहीद ए आजम भगत सिंह, भारत माता, सुभाष चंद्र बोस व कृष्ण गोपाल के चित्र भेंट किए गए। कार्यक्रम में युवा दल के उप प्रधान संजीव आर्य, शिक्षिका नीलम मलिक, विमल शर्मा, कार्यक्रम समन्वयक दीपक पंडित, निशा यादव, हिना आहूजा, सोनम यादव, प्रीति टक्कर, जागृति जुनेजा, संजना शर्मा, कृष्णा रावत, रेणू गौर, नेहा शर्मा, मंजू शर्मा व मानवी शर्मा ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed