फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Take advantage of schemes of Animal Husbandry Department, rural: SDM

पशुपालन विभाग की योजनाओं का लाभ उठाएं ग्रामीण : एसडीएम

Thu, 10 Feb 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Take advantage of schemes of Animal Husbandry Department, rural: SDM
कोसली। सरकार की ओर से पशुधन को संरक्षित रखने व पशुपालन व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। उक्त जानकारी उपमंडल अधिकारी होशियार सिंह ने दी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पशुपालन विभाग की योजनाओं का लाभ उठाएं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा कृषि प्रधान प्रदेश है, जिसमें ज्यादातर लोगों का जीवन खेती-बाड़ी व पशु पालन पर निर्भर हैं। ऐसे में पशुपालकों के लिए सरकार की ओर से विशेष सुविधाएं दी जा रही। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा पशुओं का बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाता है। पशुपालन व्यवसाय को लेकर विभाग की ओर से अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ उठाकर पशुपालक न केवल स्वरोजगार चला सकते हैं। साथ ही अपनी आर्थिक स्थिति भी मजबूत कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर पशुपालन विभाग की एसडीओ डॉ. अनीता यादव ने बताया कि गत माह के दौरान पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग द्वारा कोसली उपमंडल में कुल 2586 पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान किया गया, जिसमें 2219 भैंस और 367 गाय शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान उपमंडल के 19597 पशुओं को कृमि रहित किया गया, जबकि 5857 पशुओं का इलाज किया गया है। उन्होंने बताया कि 4083 पशुओं को मुंहपका और खुरपका के टीके लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed