फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sydney court sentenced Balesh Dhankhar to 40 years imprisonment for sexually assaulting five women

Rewari News: पांच महिलाओं के यौन उत्पीड़न पर बालेश धनखड़ को सिडनी की कोर्ट ने सुनाई 40 साल कैद

Sun, 09 Mar 2025 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Sydney court sentenced Balesh Dhankhar to 40 years imprisonment for sexually assaulting five women
फोटो : 11आरोपी, बालेश धनखड़ - फोटो : 1
रेवाड़ी। सेक्टर-3 के राधा स्वामी कॉलोनी निवासी बालेश धनखड़ को ऑस्ट्रेलिया में पांच कोरियन महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में सिडनी की एक कोर्ट ने दोषी करार देते हुए 40 साल की सजा सुनाई है। सिडनी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज माइकल किंग ने धनखड़ को सजा सुनाते हुए कहा कि अपराधी का आचरण पूर्व नियोजित, सुनियोजित, चालाकी पूर्ण और अत्यधिक हिंसक था। उसने दिखाया कि यौन संतुष्टि की उसकी इच्छा प्रत्येक पीड़ित के प्रति पूर्ण और कठोर उपेक्षा में थी। बालेश बतौर छात्र 2006 में ऑस्ट्रेलिया गया था, जहां उसने पढ़ाई के बाद कई बड़ी कंपनियों में डेटा विजुलाइजेशन सलाहकार के रूप में काम किया। 2018 में बालेश धनखड़ को गिरफ्तार किया गया था। सिडनी सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट यूनिट में पुलिस की छापेमारी में डेट-रेप ड्रग्स और घड़ी रेडियो के रूप में एक वीडियो रिकॉर्डर भी बरामद किया गया था। धनखड़ पर आरोप थे कि उसने 2017 में 5 कोरियाई महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर इंटरव्यू लेने के बहाने मिलने को बुलाया और फिर नशीली दवा देकर उनके साथ यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने अक्तूबर 2018 में जब धनखड़ के अपार्टमेंट पर छापा मारा था तो उसके पास महिलाओं से संबंध बनाने के दर्जनों ऐसे वीडियो मिले थे, जिन्हें छिपे हुए कैमरे से बनाया गया था। 2018 में पुलिस ने बालेश को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


यौन उत्पीड़न की वीडियो आई थी सामने

धनखड़ ने मुकदमा शुरू होते ही कोर्ट से सप्रेशन ऑर्डर ले लिया था, जिसके कारण उसके बारे में समाचार प्रकाशित करने पर प्रतिबंध लग गया। फिर 2023 में आई जब इस मुकदमे की सुनवाई शुरू हुई और सप्रेशन ऑर्डर हटा लिया गया। तब यह बात सामने आई कि पुलिस ने धनखड़ पर 5 कोरियाई महिलाओं से बलात्कार के मामले में यौन उत्पीड़न के 39 आरोप लगाए थे। धनखड़ ने अपना अपराध कबूल नहीं किया था। सिडनी की एक बहुत महंगी और प्रतिष्ठित वकील ने उसका मुकदमा लड़ा था। मुकदमे के दौरान धनखड़ के अपराधों की पूरी लिस्ट सामने आई। कई घंटों की ऐसी वीडियो फुटेज दिखाई गई, जिनमें धनखड़ को महिलाओं के साथ यौन संबंध बनाते देखा जा सकता था, जबकि कुछ महिलाएं बेहोश प्रतीत हो रही थीं।
विज्ञापन



इस तरह देता था वारदात को अंजाम

2023 में ही सरकारी वकील ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा था कि धनखड़ कोरियाई महिलाओं को ही शिकार बना रहा था। उसके पास से कोरियाई महिलाओं की कई अन्य सामग्रियां भी बरामद हुईं। वह स्थानीय सोशल मीडिया और ई-कॉमर्स वेबसाइट गमट्री पर कोरियाई अनुवादक की नौकरी का विज्ञापन देता था। अर्जी देने वाली महिलाओं को सिडनी के एक आलीशान होटल में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता था। फिर किसी बहाने से वह उन्हें अपने कमरे में ले जाता था और गलत काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


2014 में पीएम का किया था बालेश ने स्वागत

बालेश धनखड़ ओवरसीज फ्रैंडस ऑफ बीजेपी का ऑस्ट्रेलियन अध्यक्ष रहा है। 2014 नवंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब आस्ट्रेलिया के दौरे पर गए तो वहां बालेश धनखड़ उनकी अगवानी में काफी सक्रिय दिखाई दिया था। उस दौरान के कार्यक्रम की कई तस्वीरें भी बालेश ने अपनी फेसबुक पर पोस्ट किए। धनखड़ ने हिंदू काउंसिल ऑफ ऑस्ट्रेलिया के प्रवक्ता के रूप में काम किया था। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से उसने पढ़ाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed