फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Supporters of Bhagwanpur Sachin united against Rao, people joined the opposition

Rewari News: भगवानपुर धरने के खिलाफ राव समर्थक हुए एकजुट, जताया विरोध

Thu, 10 Jul 2025 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Supporters of Bhagwanpur Sachin united against Rao, people joined the opposition
फोटो : 24पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के बाहर एकत्रित हुए राव इंद्रजीत के समर्थक। संवाद
रेवाड़ी। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जिला प्रमुख मनोज कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सभी केंंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत समर्थक जिला पार्षद और ब्लॉक समिति सदस्यों सहित अनेक गांवों के सरपंचों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर सभी ने भगवानपुर में 200 बेड के अस्पताल के लिए चल रहे धरने पर हरियाणा की कैबिनेट मंत्री आरती राव और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के लिए बोले गए अमर्यादित बयान की कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन

बैठक में सभी ने कहा कि राव इंद्रजीत सिंह और आरती राव के प्रति किसी तरह का विरोध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राव इंद्रजीत सिंह एक बेदाग छवि के और सर्वमान्य नेता हैं। राव इंद्रजीत सिंह ने इलाके में विकास करवाते हुए अनेक परियोजनाएं लाने का काम किया हैं। इसी प्रकार आरती राव भी इस इलाके के लिए काम कर रही है। कुछ लोग उनके बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। सभी ने कहा कि असभ्य और बेहूदा भाषा बोलने वालों को लिखित में माफी मांगनी होगी, वरना बड़ा आंदोलन किया जाएगा और उनका पुतला फूंका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed